फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nine workers leave for Ayodhya to contribute to Ramkaj

Agra News: रामकाज में योगदान देने के लिए नौ कार्यकर्ता अयोध्या रवाना

Sun, 14 Jan 2024 01:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 14 Jan 2024 01:46 PM IST
विज्ञापन
Nine workers leave for Ayodhya to contribute to Ramkaj
कासगंज। अयोध्या के बजरंग दल, दुर्गावाहिनी, धर्म जागरण, विहिप से जुड़े 9 कार्यकर्ता रामकाज में सहयोग करने के लिए शनिवार को अयोध्या के लिए रवाना हो गए। ये कार्यकर्ता 15 दिन तक अयोध्या रहकर व्यवस्थाएं संभालेंगे। हिंदू संगठनों के लोगों ने इन कार्यकर्ताओं को फूल मालाएं पहनाकर व पुष्पवर्षा कर अयोध्या के लिए विदा किया। अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रही राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए इन दिनों तैयारियां जोरों पर हैं। जिले के कार्यकर्ता भी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी निभाने के लिए रवाना हो रहे हैं। पिछले दिनों जिले से दो राम भक्त अयोध्या रवाना हुए थे। बजरंगदल विभाग संयोजक अमरीश वशिष्ठ, जिला सह संयोजक विनोद कुशवाह, जिला धर्म प्रचार प्रमुख शिवम चौहान, दुर्गा वाहिनी सहावर संयोजक डॉ. आयु गुप्ता, नगर प्रशासनिक प्रमुख धर्म प्रसार वंश गौड़, सहावर प्रखंड प्रमुख प्रतीक माहेश्वरी, बजरंगदल नगर संयोजक शशांक सारडा, प्रखंड प्रमुख अजय शर्मा, विहिप जिला सह मंत्री अमित कुमार अयोध्या के लिए रवाना हुए। बजरंगदल विभाग संयोजक अमरीश वशिष्ठ ने बताया कि 15 दिन तक अयोध्या में रहकर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed