फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nine school girls fall sick with Food Poisoning in agra kasturba gandhi vidyalaya

आगराः नाश्ते में सेवई खाकर बीमार पड़ीं कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राएं, एक महीने में दूसरी घटना

Fri, 30 Aug 2019 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 30 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Nine school girls fall sick with Food Poisoning in agra kasturba gandhi vidyalaya
जिला अस्पताल में भर्ती बीमार छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, फतेहपुर सीकरी (डायट परिसर शाहगंज में संचालित) की नौ छात्राओं को गुरुवार को फूड प्वाइजनिंग हो गई। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


छात्राओं को नाश्ते में सेंवई और केला दिया गया था। एक माह के अंदर इस विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग की दूसरी घटना हुई है। इससे पहले तीन अगस्त को आठ छात्राएं फूड प्वाइजिंग का शिकार हुई थीं।
विज्ञापन

 
कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं को सुबह नौ बजे केला और सेंवई खाने के लिए दिया गया। सुबह 11 बजे छात्राओं ने सिर में दर्द होने की शिकायत की। छात्रा राखी, महक और नीलम को उल्टी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें: UP: कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में 55 छात्राओं को फूड प्वाइजनिंग, 4 की हालत बिगड़ी
 

वार्डन शशिबाला गुप्ता ने जिला समन्वयक (डीसी) बालिका शिक्षा को सूचना दी। वह करीब 12:30 बजे छात्राओं को जिला अस्पताल ले गए। इसमें कक्षा छह की साधना, पूजा, महक और कक्षा सात की नीलम, सन्नो, राखी, सुंदरी, जाह्नवी और श्रीमती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब 03:30 बजे साधना, पूजा और सन्नो की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। बाकी सभी छात्राओं को भर्ती रखा गया। इनको ड्रिप चढ़ाई गई।

ये भी पढ़ें: कस्तूरबा गांधी विद्यालय की आठ छात्राएं बीमार, हॉस्टल में आ रही थी मरे पड़े चूहों की बदबू

 ‘कस्तूरबा विद्यालय में अव्यवस्था के लिए बीएसए, खंड शिक्षा अधिकारी व डीसी बालिका शिक्षा भी दोषी हैं। इनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। निरीक्षण के बाद कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया था।’  अवध किशोर सिंह, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक   

‘सिर में दर्द और उल्टी की शिकायत पर नौ छात्राओं को दोपहर में भर्ती कराया गया। तीन को दवा देने के बाद छोड़ दिया गया। छह छात्राएं भर्ती हैं। फूड प्वाइजनिंग के लक्षण हैं।’ डॉ. एसके वर्मा, एसआईसी, जिला अस्पताल 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed