{"_id":"69a5bba98b956c5be90392f0","slug":"nilgai-shot-dead-in-nagla-jheelra-fir-registered-agra-news-c-25-1-agr1008-1001702-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नगला झीलरा में नीलगाय की गोली मारकर ली जान, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नगला झीलरा में नीलगाय की गोली मारकर ली जान, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
कागारौल (आगरा)। क्षेत्र के ग्राम नगला झीलरा में एक व्यक्ति ने गोली मारकर नीलगाय को मार जाला। वन रक्षक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर द दी है।
वनरक्षक अवधेश यादव ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम करीब 4 बजे सूचना मिली कि गांव नगला झीलरा में एक नीलगाय को गोली मार दी है। सूचना पर वह वन दरोगा रुपाली श्रीवास्तव के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर एक मादा नीलगाय मृत पड़ी थी। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। छानबीन के दौरान पता चला कि चन्ना निवासी दाऊजी थाना बलदेव, मथुरा वर्तमान निवासी ग्राम नगला कारे थाना मलपुरा ने गन से गोली मारकर नीलगाय को मार डाला है। थाना प्रभारी कागारौल ने बताया कि वन रक्षक की तहरीर पर आरोपी चन्ना के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।