{"_id":"645125655e5c69e2600a7986","slug":"nikay-chunav-2023-former-samajwadi-party-mp-dharmendra-yadav-campaigned-in-etah-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nikay Chunav 2023: एटा में धर्मेंद्र यादव ने मांगे वोट, बोले- सपा नेताओं व उनके परिजन पर अत्याचार कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nikay Chunav 2023: एटा में धर्मेंद्र यादव ने मांगे वोट, बोले- सपा नेताओं व उनके परिजन पर अत्याचार कर रही सरकार
Tue, 02 May 2023 08:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 02 May 2023 08:29 PM IST
सार
धर्मेंद्र यादव ने कहा कि सपा नेताओं व उनके परिजन पर अत्याचार कर रही सरकार। उन्होंने कहा कि नेताजी ने चुनाव प्रचार की शुरूआत हमेशा एटा से की।
विज्ञापन
धर्मेंद्र यादव
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा में समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने मंगलवार को कहा कि सपा नेताओं व उनके परिजन पर भाजपा सरकार अत्याचार कर रही है। यह भी कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) चुनाव प्रचार की शुरूआत हमेशा एटा से ही करते थे।
विज्ञापन
धर्मेंद्र यादव यहां नगर पालिका परिषद एटा के अध्यक्ष पद पर सपा प्रत्याशी जहीर अहमद के आगरा रोड स्थित चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे। कहा कि जब-जब एटा से सपा जीती, प्रदेश में सपा की सरकार बनी। भाजपा पूरे प्रदेश में सपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं पर अत्याचार कर रही है। सपाइयों के साथ अन्याय और अत्याचार की शुरूआत भाजपा ने एटा से ही की है। सबसे ज्यादा अत्याचार एटा के नेताओं पर ही किया जा रहा है। सबने देखा कि यहां एमएलसी के चुनाव में किस तरह से तांडव हुआ।
विज्ञापन
भाजपा की सरकार एटा में सपा नेताओं के साथ ही उनके परिवारों को तबाह करने का प्रयास कर रही है। पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह और जुगेंद्र सिंह पर तो अत्याचार हो ही रहा है। उनके साथ-साथ सपा के अन्य छोटे कार्यकर्ताओं पर भी अत्याचार किया जा रहा है। ऐसे अत्याचारों का जवाब देना समाजवादियों को अच्छी तरह से आता है।
विज्ञापन
इसलिए सभी समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरे दमखम के साथ निकाय चुनाव में जुट जाएं। अखिलेश यादव के कंधों को मजबूत करने के लिए प्रदेश में सपा को जिताने की जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता की है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सपा के आगे कहीं नहीं ठहर रही है। पार्टी जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी, पूर्व विधायक अमित गौरव यादव टीटू, पूर्व चेयरमैन अशरफ हुसैन, शराफत अली काले, भूपेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - UP News: भाजपा विधायक के 11 साल के बेटे की मौत, आवास पर जुटी लोगों की भीड़