फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nikay Chunav 2023: Entire Etah will see the strength of half the population

Nikay Chunav 2023: आधी आबादी की ताकत देखेगा पूरा एटा, 2017 में बनीं थी दो महिला अध्यक्ष

Tue, 18 Apr 2023 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 18 Apr 2023 12:03 AM IST
सार

इस बार कुल दस में से महिलाओं के लिए पांच सीटें आरक्षित की गई हैं। एटा, मारहरा, जलेसर नगर पालिका और सकीट व राजा का रामपुर नगर पंचायत पर केवल महिला प्रत्याशी ही चुनाव लड़ सकेंगी।

विज्ञापन
Nikay Chunav 2023: Entire Etah will see the strength of half the population
निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एटा में निकाय चुनाव के दौरान 2017 में जिले में महिलाओं ने अपनी राजनीतिक और सामाजिक पकड़ का जबरदस्त प्रदर्शन किया था। केवल एक सीट आरक्षित थी, जबकि दो पर विजय हासिल की। इस बार तो पांच सीटें आरक्षित की गई हैं। ऐसे में इन पांच पर तो महिला अध्यक्ष बनना निश्चित ही है। इसके अलावा अन्य सीटों पर भी महिला प्रत्याशियों के चेहरे सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


2017 में हुए निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर केवल एटा नगर पालिका को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया था। अन्य सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों पर पुरुष लड़ सकते थे। इसके बावजूद सकीट नगर पंचायत पर महिला शक्ति का प्रदर्शन करते हुए डॉ. किरन सिंह पुरुष प्रत्याशियों को पछाड़ अध्यक्ष बनी थीं। इस तरह जिले में दो अध्यक्ष चुनी गईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Etah: वेंटीलेटर चले नहीं...फिर भी दो साल से तीन ऑपरेटर का निकलता रहा मानदेय, मरीज कर दिए जाते हैं रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सीटें आरक्षित

इस बार कुल दस में से महिलाओं के लिए पांच सीटें आरक्षित की गई हैं। एटा, मारहरा, जलेसर नगर पालिका और सकीट व राजा का रामपुर नगर पंचायत पर केवल महिला प्रत्याशी ही चुनाव लड़ सकेंगी। इस तरह इन पांचों ही सीटों पर महिला अध्यक्ष होंगी। इनके अलावा अन्य निकायों में भी कई महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर रही हैं। अवागढ़ नगर पंचायत पर तो कांग्रेस ने बेबी सिंह को टिकट भी दे दिया है।


यह है आरक्षण की स्थिति

नगर पालिका -2017- 2022-2023

एटा- महिला -अन्य पिछड़ा वर्ग-महिला
अलीगंज- अनारक्षित- अन्य पिछड़ा वर्ग- अनारक्षित
मारहरा- अनारक्षित- अनुसूचित जाति महिला-अनुसूचित जाति महिला
जलेसर- अनारक्षित- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला


नगर पंचायत- 2017- 2022-2023

निधौली कलां -अन्य पिछड़ा वर्ग -अनारक्षित- अन्य पिछड़ा वर्ग
सकीट -अनारक्षित- अन्य पिछड़ा वर्ग- पिछड़ा वर्ग महिला
राजा का रामपुर- अनारक्षित -अनुसूचित जाति- अनुसूचित जाति महिला
अवागढ़- अनारक्षित -अनारक्षित-अनारक्षित
जैथरा -अनारक्षित -महिला- अनारक्षित
मिरहची (नवगठित)- अन्य पिछड़ा वर्ग- अनारक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed