फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NHAI Work started without widening service road on Agra Delhi Highway

अमर उजाला पड़ताल: सर्विस रोड चौड़ा किए बिना शुरू किया काम, दिल्ली हाईवे पर लग रहा जाम

Thu, 21 Jan 2021 03:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Jan 2021 03:31 PM IST
सार

आगरा में आईएसबीटी के सामने हाईवे पर रोज ट्रैफिक जाम यूं हीं नहीं हो रहा है, इसके पीछे एनएचएआई (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) की बड़ी लापरवाही है।

विज्ञापन
NHAI Work started without widening service road on Agra Delhi Highway
आगरा में आईएसबीटी के सामने हाईवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-दिल्ली हाईवे पर सर्विस लेन को चौड़ा किए बिना फ्लाईओवर के निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है, जिससे वाहनों के लिए रास्ता आधे से कम रह गया। यही जाम की बड़ी वजह है। यह कहना है लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता इंजीनियर प्रदीप मित्तल का। वह खुद मौका मुआयना कर चुके हैं। 

विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने लापरवाही उजागर करने के साथ ऐसे सुझाव भी दिए, जिन पर अमल करने से समस्या का समाधान हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह अपने आप में बड़ी लापरवाही है कि छह महीने से चली रही समस्या के समाधान के लिए न एनएचआई ने कोई उपाय किया और न ही कार्यदायी संस्था एटलस ने।
विज्ञापन


ये गड़बड़ियां रहीं
1. कार्यदायी संस्था एटलस ने बैरिकेडिंग गलत तरीके से की, पत्थर लगा दिए जबकि मेट्रो की तरह प्लास्टिक शीट लगानी चाहिए थी, इससे जगह कम घिरती।
2. एनएचएआई ने निर्माण स्थल के आसपास से अतिक्रमण नहीं हटाया।
3. असोपा के सामने ऑटो और ई-रिक्शा वालों ने अवैध स्टैंड बना लिया है, ट्रैफिक पुलिस को इसे बंद कराना चाहिए था।
4. कार्यदायी संस्था ने गैलाना से खंदारी और ट्रांसपोर्ट नगर तक जो मोड़ बनाए हैं, वे संकरे हैं, चौड़े करने चाहिए थे।
5. कार्यदायी संस्था ने निर्माणस्थल से 500 मीटर दूरी पर गैलाना की तरफ जो यू-टर्न दिया है, वह नहीं देना चाहिए था।

ये होना चाहिए
1. पांच फुट की सर्विस लेन बची है, इसके पास चार फुट जमीन खाली पड़ी है, काम शुरू करने से पहले सड़क बनाकर लेन नौ फुट की करनी थी।
2. आईएसबीटी पर कट से रोडवेज बसों का निकलना बंद कर देना चाहिए था, इनके इंतजार में यहां सवारियां भी खड़ी रहती हैं।
3. आईएसबीटी से खंदारी तक यातायात कर्मियों की तैनाती की जानी चाहिए थी, अभी सिर्फ टीपी नगर में पुलिस मौजूद रहती है।

अब ये विकल्प
1. दोनों ओर की सर्विस लेन को वन-वे कर दिया जाए, जाम का मुख्य कारण आमने-सामने से वाहनों का आना है।
2. रोडवेज की बसों के लिए अनिवार्य किया जाए कि आईएसबीटी के सामने और खंदारी से सवारी न लें ।
3. आईएसबीटी की तरफ की सर्विस लेन को हाईवे से मिला दिया जाए, इससे वाहनों को निकलने के लिए ज्यादा जगह मिलेगी।

टीम भेजकर समाधान खोजेंगे : परियोजना निदेशक 
एनएचएआई फरीदाबाद खंड के परियोजना निदेशक एमके बंसल ने कहा कि आईएसबीटी पर फ्लाईओवर निर्माण के कारण आ रही जाम की समस्या के समाधान के लिए एनएचएआई की टीम मुआयना करेगी। इसके बाद समाधान के उपाय खोजे जाएंगे। फिर जिला प्रशासन से विचार-विमर्श करने के बाद उपाय लागू किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed