{"_id":"6917380bec1340d7e00e2d7d","slug":"newlywed-dies-under-suspicious-circumstances-in-jarua-katra-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दिवाली पर ले गया था पति, अब मिली बेटी को लेकर ऐसी खबर...रो पड़े मायके वाले; डेढ़ साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दिवाली पर ले गया था पति, अब मिली बेटी को लेकर ऐसी खबर...रो पड़े मायके वाले; डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
Fri, 14 Nov 2025 07:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 14 Nov 2025 07:39 PM IST
सार
आगरा में शादी के डेढ़ साल बाद ही विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
आस्था का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के गांव जारूआ कटरा में शादी के डेढ़ साल बाद ही नवविवाहिता आस्था की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके पक्ष ने आरोप लगाते हुए पुलिस को जानकारी दी है कि थार गाड़ी और 5 लाख रुपये के लालच में ससुराल वालों ने आस्था की हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक जिला करौली के हुक्मीखेड़ा,सूरौठ निवासी अमित सिंह डागुर ने बताया कि बेटी आस्था की शादी 18 अप्रैल 2024 को जारूआ कटरा के अरुण भगौर के साथ की थी। पिता का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन लगातार दहेज की मांग कर रहे थे। थार गाड़ी और 5 लाख रुपये नहीं देने पर आस्था को प्रताड़ित किया जाने लगा। मारपीट से परेशान आस्था सितंबर में मायके आ गई थी। दिवाली से पहले ससुराल पक्ष के लोग मायके पहुंचे और समझाकर उसे वापस ले गए। इसके बाद आस्था का मोबाइल बंद कर दिया गया और परिवार से बातचीत तक नहीं होने दी गई। बृहस्पतिवार को रात अचानक मायके पक्ष को आस्था की मौत की सूचना मिली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मायके पक्ष ने पति अरुण, ससुर उदयभान सिंह, सास मीरा देवी और दो ननद सहित कुल 12 ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अपराध निरीक्षक सचिन जावरा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है,परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।