{"_id":"634663e6ce87305cad3e31d1","slug":"newly-married-women-excited-about-the-first-karva-chauth-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: बिंदिया चमकेगी, चूड़ी खनकेगी, पायल छनकेगी..., पहले करवाचौथ को लेकर उत्साहित हैं नवविवाहिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बिंदिया चमकेगी, चूड़ी खनकेगी, पायल छनकेगी..., पहले करवाचौथ को लेकर उत्साहित हैं नवविवाहिताएं
Wed, 12 Oct 2022 12:26 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:26 PM IST
सार
करवौ चौथ को लेकर बाजार गुलजार है। मंगलवार रात को देर रात तक महिलाओं ने खरीदारी की। बुधवार को सुबह से ही बाजारों में भीड़ उमड़ने लगी। करवा चौथ को लेकर नवविवाहिताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
अभिषेक नोतनानी और नेहा नोतनानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चमकती बिंदिया, खनकती चूड़ियां, छनकती पायल...। करवाचौथ पर यह सब कुछ होगा। इस सोच ने ताजनगरी की उन नवविवाहिताओं की खुशी दोगुनी कर दी है, जिनका यह पहला करवाचौथ है। पहली करवाचौथ पर पति को उपहार भी देने की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
चांद के साए में अपने चांद का दीदार करने के लिए बेताब महिलाएं करवाचौथ की तैयारी में जुट गई हैं। लहंगा, साड़ी, ब्यूटी पार्लर, आभूषण, शृंगार आदि सामान की सूची तैयार हो चुकी है। लंबी उम्र की कामना के लिए पहले निर्जल व्रत रखने का संकल्प भी नई दुल्हनों का उत्साह बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
खुशनसीब हैं हम
अर्जुन नगर के रहने वाले अभिषेक नोतनानी और नेहा नोतनानी के दांपत्य जीवन में चार दिन बाद ही करवाचौथ आ रही है। नेहा कहती हैं कि हम दोनों खुशनसीब है कि इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखूंगी। इसके अलावा पहली बार पति के चरणों का स्पर्श करने के लिए काफी उत्सुक हूं। मैंने पति के लिए उपहार भी खरीदा है।
विज्ञापन
महक बंसल और ऋषभ बंसल, रिद्धि आडवाणी और बंटी आडवाणी
- फोटो : अमर उजाला
'हमसफर को निहारूंगी'
कमला नगर की रहने वाली महक बंसल करवाचौथ का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। उन्होंने अपने पति ऋषभ बंसल के लिए उपहार खरीदा है। महक का कहना है कि पहली करवाचौथ पर सब कुछ अलग होगा। बिंदी से लेकर पायल तक। मुझे उस पल का बेसब्री से इंतजार है जब चलनी से अपने हमसफर को निहारूंगी।