फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   newly married woman was burnt to death marriage took place a year ago dead body was found in kitchen

नव विवाहिता को जिंद जलाया: एक साल पहले हुई थी शादी, किचन में इस हाल में मिली लाश; देखकर कांप गए घरवाले

Sat, 30 Mar 2024 12:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Mar 2024 12:34 PM IST
सार

फिरोजाबाद के सिरसागंज के ग्राम नगला मान सिंह में विवाहिता की जलाकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद ससुराल वाले भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 

विज्ञापन
newly married woman was burnt to death marriage took place a year ago dead body was found in kitchen
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मानसिंह में एक विवाहित की जला कर हत्या कर दी गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


नसीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दिदौली सहजादपुर निवासी संगीता का विवाह 21 फरवरी 2023 को सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मानसिंह निवासी जोगेन्द्र सिंह के साथ हुआ था। शनिवार की सुबह मायके वालों को सूचना मिली की संगीता की हत्या कर दी गई है। उसकी लाश किचन में जली हुई पड़ी है। सूचना मिलते ही मायका पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को भी जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


मायके वाले जब आए तो ससुराल पक्ष से कोई भी घर पर मौजूद नहीं था। संगीता की लाश जली अवस्था में किचिन में पड़ी हुई थी।  पास में ही हीटर भी रखा हुआ था। बेटी के शव को देख मायके वालों में चीत्कार मच गया। सूचना मिलने पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक की टीम भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई। मामले से जुड़े हुए सबूत एकत्र किए गये। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि मायका पक्ष के लोगों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed