{"_id":"620b39e3baf8a11a25359e08","slug":"newly-married-couples-propose-each-other-in-front-of-taj-mahal-on-valentine-s-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल के सामने प्रेम का इजहार: वैलेंटाइन डे पर 13 हजार पर्यटकों ने किया दीदार, नवविवाहितों ने यादों को सहेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल के सामने प्रेम का इजहार: वैलेंटाइन डे पर 13 हजार पर्यटकों ने किया दीदार, नवविवाहितों ने यादों को सहेजा
Tue, 15 Feb 2022 10:58 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 15 Feb 2022 10:58 AM IST
सार
वैलेंटाइन डे पर बड़ी संख्या प्रेमी युगल और नवविवाहित जोड़ों ने ताजमहल के साये में खुशनुमा पलों को साथ बिताकर अपने रिश्तों की डोर और मजबूत किया।
विज्ञापन
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैलेंटाइन डे पर दुनिया में मोहब्बत की मिसाल ताजमहल के सामने अपने प्यार का इजहार करने के लिए प्रेमी जोड़े और नवविवाहित पहुंचे। प्यार करने वालों ने इस खास दिन पर ताज के सामने एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार किया और हमेशा के लिए ताज के साथ अपनी प्यार भरी यादों को सहेजा।
विज्ञापन
सोमवार को पुणे निवासी आकाश अपनी प्रेमिका वेलेरिया के साथ ताज पहुंचे और एक दूसरे के साथ ताज के साए में वक्त बिताया। वैलेंटाइन डे के लिए वह विशेष रूप से आगरा आए। वेलेरिया के साथ आकाश ने डायना बेंच पर फोटोग्राफी की। उनकी तरह लखनऊ के आकाश गुप्ता अपनी पत्नी के साथ आए।
विज्ञापन
वैलेंटाइन डे को बनाया यादगार
आकाश गुप्ता ने बताया कि 10 फरवरी को उनकी शादी हुई। उन्होंने शादी से पहले ही तय कर लिया था कि वैलेंटाइन डे पर ताजमहल देखने आएंगे। गुड़गांव निवासी अतुल चौहान अपनी प्रेमिका कजारिया के साथ ताज देखने पहुंचे।
विज्ञापन
Trending Videos
कानपुर से आए प्रवीन शर्मा की शादी भी नवंबर में हुई है। वह अपनी पत्नी के साथ वैलेंटाइन डे पर विशेष रूप से आगरा आए। वह रविवार को ही आगरा आ गए थे, लेकिन सोमवार की सुबह पत्नी के साथ ताज देखने आए।
वैलेंटाइन डे पर ताज में पर्यटक
वैलेंटाइन डे पर ताज में पर्यटक
- स्मारक - पर्यटक
- ताजमहल - 13227
- आगरा किला - 3418
- फतेहपुर सीकरी - 445
- एत्माद्दौला - 300
- महताब बाग - 206
- रामबाग - 169