{"_id":"600bce002103fa4b966d963d","slug":"newly-appointed-commissioner-took-charge-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजनगरी में पर्यटन को बढ़ावा और नियोजित विकास कराना मेरी प्राथमिकता: मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजनगरी में पर्यटन को बढ़ावा और नियोजित विकास कराना मेरी प्राथमिकता: मंडलायुक्त
Sat, 23 Jan 2021 12:49 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:49 PM IST
विज्ञापन
नवागत मंडलायुक्त अमित कुमार गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के नवागत मंडलायुक्त अमित कुमार गुप्ता ने शनिवार को आयुक्त सभागार में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि ताजनगरी में पर्यटन को बढ़ावा और नियोजित ढंग से विकास कार्यों को पूरा कराना मेरी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं जनसमस्याओं को लेकर सजग रहूंगा। जन समस्याओं से योजनाओं की हकीकत पता चलती है। ग्वालियर के मूल निवासी 2000 बैच के आईएएस अधिकारी अमित कुमार गुप्ता ने स्मार्ट सिटी, हेरीटेज सिटी, एडीए और नगर निगम के अलावा प्रशासनिक कार्यों पर मीडिया से फीडबैक लिया।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने कहा कि आगरा पर्यटन का बड़ा केंद्र है। यहां सिविल एनक्लेव के काम को जल्द पूरा कराया जाएगा। होटल उद्योग और ताजमहल के आसपास स्मार्ट सिटी कार्यों में गुणवत्ता पर फोकस होगा। पर्यटन से जुड़ी समस्याओं की नियमित समीक्षा होगी। मंडलायुक्त ने कहा कि मैं क्षेत्र में जाकर मुआयना करूंगा फिर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समय सीमा तय की जाएगी।
विज्ञापन
'कोरोना में टीकाकरण दर बढ़ाई जाएगी'
मंडलायुक्त ने कहा कि आगरा और फिरोजाबाद में कोरोना टीकाकरण की दर कम है। इसे बढ़ाया जाएगा। स्वास्थ्यकर्मियों को जागरूक किया जाएगा। मैनपुरी और मथुरा में टीकाकरण से आयुक्त संतुष्ट नजर आए।
शिकायतों के निस्तारण की करेंगे समीक्षा
मंडलायुक्त ने कहा कि समाधान और तहसील दिवस की शिकायतों की विशेष निगरानी होगी। नामांतरण प्रक्रिया में लंबित मामलों का अनुश्रवण किया जाएगा। शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा होगी।