Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   newborn suffocated after birth in nursing home family members allegation on staff

UP: नर्सिंग होम में जन्म के बाद घुट गई नवजात की दम, मौत से उड़े घरवालों के होश; स्टाफ पर लगाया ये आरोप

Sun, 10 Nov 2024 08:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 10 Nov 2024 08:54 AM IST
सार

आगरा के एक नर्सिंग होम में डिलीवरी के बाद नवजात की मौत को लेकर परिवार वालों ने स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाया है। परिवारीजनों का कहना है कि नवजात बच्ची की मौत दम घुटने से हुई है। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने सीएमओ से रिपोर्ट मांगी है। 

 

विज्ञापन
newborn suffocated after birth in nursing home family members allegation on staff
नवजात - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

आगरा के सदर क्षेत्र के एक नर्सिंग होम में डिलीवरी के दौरान बच्ची की मौत हो गई। पिता ने चिकित्सकीय स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत का कारण दम घुटना आया है। पुलिस ने सीएमओ से रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद ही मुकदमा होगा।
विज्ञापन


पश्चिमपुरी, सिकंदरा निवासी अमित राजपूत ने बताया कि पत्नी को प्रसव के लिए इंदिरापुरम स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। 31 अक्तूबर 2024 को बच्ची की जन्म लेते ही मौत हो गई। आरोप है कि बच्ची की मौत दो नर्सों की लापरवाही से हुई। उन्होंने महिला डॉक्टर को नहीं बुलाया। पीड़ित ने नर्सिंग होम संचालक और दो नर्सों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने नवजात बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया था। इंस्पेक्टर सदर ने बताया कि सीएमओ से प्रकरण में जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed