फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   newborn child found on road in agra

सड़क किनारे पड़े नवजात की चीखों से नहीं पसीजे लोग, पुलिसवाला बना 'मसीहा'

Fri, 21 Sep 2018 11:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 21 Sep 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
newborn child found on road in agra
पुलिस कर्मी को गोद में नवजात - फोटो : अमर उजाला
आगरा में एक नवजात को मां का दुलार नसीब नहीं हुआ। रोने के लिए सड़क पर पटक दिया गया। लोग भी तमाशबीन बने रहे। पुलिस आई तो उसे गोद में उठा लिया। इसके बाद उसे अस्पताल ले गए। खाकी के कदम को सभी ने सराहा। 
विज्ञापन


लोहामंडी में ट्यूशन जा रहे एक छात्र ने गुरुवार को 100 नंबर पर कॉल करके नवजात के सड़क पर पड़े होने की जानकारी दी। पीआरवी-27 पहुंच गई। इसमें दरोगा शैलेंद्र सिंह, सिपाही विशेष कुमार सहित तीन लोग थे। 
विज्ञापन


नवजात बच्चा पॉलिथीन में लिपटा था, उसके रोने की आवाज आ रही थी। वहां लोगों की भीड़ लग गई, लेकिन कोई उसे गोद में उठाने के लिए तैयार नहीं था। इस पर दरोगा शैलेंद्र सिंह और सिपाही विशेष कुमार ने उसे गोद में उठा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएन मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती

विशेष कुमार ने अपने अंगोछे में उसे लपेट दिया। इसके बाद बिना देर किए एसएन मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि बच्चे को सांस लेने में तकलीफ थी। 

प्रिमेच्योर डिलीवरी से उसका जन्म हुआ था। उसका वजन भी सवा किलोग्राम ही था। इस पर उसे पीआईसीयू में रखा गया। देर शाम तक उसकी हालत में सुधार हो गया। मामले की जानकारी पर चाइल्ड लाइन सदस्य पहुंच गए। उन्होंने बच्चे के उपचार की व्यवस्था कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed