फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New Year 2023 drinking water connections will be available from house to house in Etah

New Year 2023: एटा में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना होगा पूरा, घर-घर मिलेंगे पेयजल कनेक्शन

Fri, 23 Dec 2022 07:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Dec 2022 07:00 AM IST
सार

शहरी क्षेत्र में करीब 16 हजार घरों को ही कनेक्शन मिले हैं। शुरूआती प्रक्रिया में शहर के तीन मोहल्लों में 24 घंटे जलापूर्ति देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जिला पंचायत परिसर में करीब एक हजार किलोलीटर का ओवरहेड टैंक बनाया जाएगा।

विज्ञापन
New Year 2023 drinking water connections will be available from house to house in Etah
शहर में पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा शहर के लोगों ने सपना देखा कि उनके घरों में लगे पालिका के नलों से 24 घंटे पानी आए, लेकिन सुबह-शाम आपूर्ति बमुश्किल मिलती है। नए साल में लोगों का यह सपना पूरा होने जा रहा है। जल निगम की ओर से शहर क्षेत्र में 14 हजार आवासों की करीब 70 हजार की आबादी को हर घर जल योजना के तहत पानी की सप्लाई के कनेक्शन दिए जाएंगे। शहरी क्षेत्र में करीब 16 हजार घरों को ही कनेक्शन मिले हैं। शुरूआती प्रक्रिया में शहर के तीन मोहल्लों में 24 घंटे जलापूर्ति देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जिला पंचायत परिसर में करीब एक हजार किलोलीटर का ओवरहेड टैंक बनाया जाएगा। जिसके माध्यम से शांति नगर, अरुणा नगर और संतोष नगर में पानी की आपूर्ति पहुंचाई जाएगी।

विज्ञापन


2023 से यह भी उम्मीदें

1- जैथरा में 21 किमी लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी


शहर ही नहीं, कस्बाई क्षेत्रों में भी जलापूर्ति की व्यवस्थाएं मजबूत होंगी। जल निगम द्वारा अगले साल जैथरा नगर पंचायत में करीब 21 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। जिसके माध्यम से घर-घर पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे, जिसमें 4 नलकूप लगाए जाएंगे। वहीं एक ओवरहेड टैंक का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 1300 किलोलीटर पानी को स्टोर करने की क्षमता होगी। इसके साथ ही एक भूमिगत जलाशय का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 300 किलोलीटर पानी को स्टोर किया जाएगा।

विज्ञापन

2- अलीगंज में 52 किमी लंबी लाइन से घर-घर पहुंचाया जाएगा पानी

अलीगंज नगर पालिका परिषद में करीब 52 किलोमीटर लंबी पानी की पाइपलाइन डाली जाएगी। जिसके तहत करीब 7 हजार से अधिक की आबादी को लाभान्वित किया जाएगा। यहां दो ओवरहेड टैंक और दो भूमिगत जलाशयों का निर्माण किया जाएगा। करीब 39 करोड़ रुपये की लागत से पानी की पाइपलाइन बिछाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

2022 की उपलब्धियां


- शहरी क्षेत्र में 12 हजार नए कनेक्शन दिए गए। जिससे करीब 50 हजार की आबादी लाभान्वित हुई।
- पाइपलाइनों की करीब 150 लीकेज सही कराई गईं। जिससे करीब 6 हजार हजार की आबादी को पानी मिल सका।
- साल 2022 में नलकूप खंड द्वारा करीब पांच नलकूप रीबोर कराए गए। जिससे एक दर्जन से अधिक गांव के लोगों को पानी मिल सका।
- दो नए नलकूप लगाए गए, जो किसानों को फायदेमंद साबित हुए।

 

जाने क्या कहते हैं जनप्रतिनिधि और अधिकारी

सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने बताया कि 'हर घर जल योजना प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल है। इसके तहत शहर ही नहीं, जिले भर में हम लोगों को उनके घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।'

 
 जलनिगम के अधिशासी अभियंता आरके शर्मा ने बताया कि 'हर घर जल योजना के तहत नए साल के मौके पर शहर के लोगों को 24 घंटे पानी की आपूर्ति देने की योजना तैयार की है। बची हुए करीब 14 हजार की आबादी को घर-घर पानी की सप्लाई दी जाएगी।'


लायंस क्लब के जोनल चेयरपर्सन अनुज चौहान ने बताया कि 'पानी हर घर, हर व्यक्ति की जरूरत है। इसके अभाव में लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। हर घर शुद्ध पानी पहुंच जाए तो लोगों की जिंदगी काफी आसान हो जाएगी। 24 घंटे आपूर्ति तो सोने पर सुहागा होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed