फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New twist in transporter murder case, accused's wife provides three audio clips

ट्रांसपोर्टर हत्याकांड में नया मोड़: आरोपी की पत्नी ने दिए तीन ऑडियो क्लिप, एआई या साजिश? पुलिस करेगी जांच

Sat, 16 May 2026 11:23 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2026 11:23 AM IST
सार

आगरा के ट्रांसपोर्टर असगर अली मौत मामले में वायरल हुई तीन ऑडियो रिकॉर्डिंग ने जांच को नया मोड़ दे दिया है। पुलिस अब ऑडियो की फॉरेंसिक जांच कराकर वॉयस सैंपल मिलान करेगी, जबकि संबंधित अधिकारी ने इसे एआई से तैयार बताया है।

विज्ञापन
New twist in transporter murder case, accused's wife provides three audio clips
ट्रांसपोर्टर का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के शाहगंज में ट्रांसपोर्टर असगर अली की कार से टक्कर मारकर हत्या के मामले में आरोपी रवि यादव की पत्नी ने शुक्रवार को तीन ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल की हैं। दावा किया गया है कि ऑडियो में बातचीत करने वाले आरोपी रवि और नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी अजय कुमार हैं। हालांकि अभी इसकी कोई ठोस पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


यह ऑडियो पुलिस के पास पहुंच गए हैं। पुष्टि के लिए आरोपी और डॉ. अजय का वॉयस सैंपल लिया जाएगा है। इसकी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। मामले में डॉ. अजय ने रिकॉर्डिंग के एआई से बनाने की बात कही है। शाहगंज के मेवाती गली निवासी ट्रांसपोर्टर असगर अली 4 अप्रैल की सुबह मल्ल का चबूतरा के पास लहूलुहान हालत में मिले थे। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजन ने एक जीएसटी अधिकारी, उनके पति, पुराने ड्राइवर, रवि यादव और अन्य पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस पहले मामले को हादसा मान रही थी। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। इसमें एक कार असगर अली को टक्कर मारते हुए निकल गई थी।
विज्ञापन

बेटे सजमन अली की तहरीर पर हादसे की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। संदेह के घेरे में आने वालों में से रवि यादव की लोकेशन घटनास्थल पर मिली थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या की धारा लगाते हुए रवि यादव को नामजद किया था। हत्या में शामिल कार जालौन के प्रेम नारायण के नाम पर रजिस्टर्ड थी। प्रेम नारायण आगरा में ही एक गोशाला में काम करता है। पुलिस आरोपी रवि यादव और प्रेमनारायण की तलाश कर रही है।

शुक्रवार को रवि की पत्नी निशा ने तीन ऑडियो रिकॉर्डिंग कई लोगों को व्हाट्सएप पर भेजीं। दावा किया गया है कि ऑडियो में आवाज पशु चिकित्साधिकारी अजय कुमार की है। डीसीपी सिटी का कहना है कि पशु चिकित्साधिकारी की आवाज का सैंपल लिया जाएगा। इसकी जांच फॉरेंसिक साइंस लैब में कराई जाएगी। रवि यादव की तलाश की जा रही है। उसके पकड़ में आने के बाद ही घटना के हर पहलू से पर्दा उठ पाएगा।
विज्ञापन

छवि बिगाड़ने के लिए किसी ने बनाया
 पशु चिकित्सा अधिकारी अजय यादव ने  हचाआ ति मुझे मीडिया के माध्यम से ऐसे किसी ऑडियो के बारे में जानकारी हुई है। मैंने किसी से कोई बात नहीं की है। संभवतः मेरी छवि बिगाड़ने के लिए किसी ने एआई का इस्तेमाल कर ऑडियो बनाया है। पुलिस ऑडियो की जांच कर लेगी। पुलिस जांच पर पूरा भरोसा है।

ऑडियो जांच के लिए भेजा
डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि तीनों ऑडियो पुलिस को मिल गए हैं। ऑडियो जांच के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी रवि और डॉ. अजय और रवि के वॉयस सैंपल लिए जाएंगे। ऑडियो किसकी है यह जांच के बाद ही पता चलेगा। आरोपी रवि की पुलिस तलाश कर रही है। 

व्हाट्सएप कॉल की वीडियो रिकॉर्डिंग के अंश
व्यक्ति 1: रवि भाई, मैं कह रहा हूं, पूरा जीवन हम दोनों लोगों का आपके लिए है यार।
व्यक्ति 2: भैया, बात जीवन भर की नहीं है। अच्छा ये बताओ मुझे, मेरी भाईचारे वाली बात सुनो।
व्यक्ति 1: सुन तो लो, अगर तुम्हारी खड़े-खड़े जमानत न हो, तो कोर्ट में जाकर मेरा नाम लेना।
व्यक्ति 2: भैया, जब मैं गाड़ी चला ही नहीं रहा था, चला आपके भाई रहे थे, आप बैठे थे, तो फिर मुझ पर क्यों इतना जुल्म ढाया जा रहा है?
व्यक्ति 1: भाई साहब, मैं आपसे कह रहा हूं, अगर जमानत न हो तो कोर्ट में मेरा नाम लेना। क्या फर्क है यार? आपको दिक्कत हुई तो मुझे दिक्कत हुई।
व्यक्ति 2: कुर्बानी मुझे क्यों दिलवा रहे हो? मैं वैसे ही मर जाऊं। ये बताओ मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं, आपको पता है। घरवाली परेशान है। जो काम मैंने किया ही नहीं, मुझ पर क्यों इतना जोर डाल रहे हो आप लोग?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed