आगरा: तीन पहले हुई जिम संचालक की मौत के मामले में नया मोड़, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
कमलानगर के जिम संचालक और डेंटिस्ट बृजभूषण त्यागी की तीन महीने पहले संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। तीन महीने से पुलिस जांच कर रही है। मगर, कोई नतीजा नहीं निकल सका है। मृतक के पिता ने बृजभूषण के दोस्तों पर हत्या का शक जताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के कमला नगर निवासी जिम संचालक और डेंटिस्ट बृजभूषण त्यागी की तीन महीने पहले हुई मौत के मामले में हत्या का आरोप लगाया गया है। पिता रुद्रप्रकाश ने दोस्तों पर शक जताया है। तीन महीने से पुलिस जांच कर रही है। मगर, कोई नतीजा नहीं निकल सका है। मौत से पहले बृजभूषण को बाथरूम में उल्टी हुई थी। यह अब तक परिजनों ने साफ नहीं की। इसकी जांच को लेकर अब तक बाथरूम भी बंद कर रखा है। अब पिता ने एसएसपी से शिकायत की है।
कमला नगर निवासी रुद्रप्रकाश त्यागी बिजली विभाग में एसडीओ हैं। उनके बेटे बृजभूषण त्यागी ने कमला नगर में कुछ समय पहले दोस्त के साथ मिलकर साझेदारी में हाइड्रा नाम से जिम खोली थी। रुद्रप्रकाश त्यागी ने एसएसपी आफिस में दिए शिकायती पत्र में कहा कि 26 जून की शाम को बेटे को दोस्त अपने साथ लेकर गए थे। देर रात घर छोड़कर चले गए।
बहू वंदना ने दोस्तों को देखा था। बेटे की हालत खराब थी। बहू किसी तरह उसे अंदर कमरे तक लाई। रात में बेटे को उल्टी होने लगीं। बाथरूम में उल्टी करने के बाद उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई। उसे हॉस्पिटल लेकर गए, जहां भर्ती नहीं किया गया। इस पर एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस पर शव को गांव कुतुकपुर गोला, फतेहाबाद लेकर चले गए। उन्होंने दाह संस्कार कर दिया।
होटल में पार्टी कराने ले गए थे दोस्त
आरोप है कि बेटे की साझीदारी के कागजात गायब थे। बेटे के दोस्त ने कागजात को गायब कर दिया। इस पर अनहोनी की आशंका हुई। बाद में पता चला कि दोस्त उसे एक क्लब में लेकर गए थे। वहां पर पार्टी की थी। खाने-पीने के बाद ही उसकी हालत बिगड़ी।
पिता का कहना है कि उसके साथ घटना हुई है। उन्होंने अपना बाथरूम को बंद रखा है। इस बाथरूम में बेटे की उल्टी पड़ी है। अब वो उल्टी की फोरेंसिक जांच कराना चाहते हैं, जिससे सच्चाई सामने आ सके। थाना कमला नगर में शिकायत की। चौकी प्रभारी ने अपनी जांच रिपोर्ट भी भेजी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका।
एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि प्रकरण मेरे संज्ञान में आया है। एसपी सिटी को जांच के आदेश किए गए हैं। उल्टी को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था। जांच पूरी होने पर ही स्थिति साफ होगी।