फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New traffic plan prepared in Agra

शहर में न लगे जाम, तैयार किया गया ये नया प्लान ट्रैफिक प्लान

Sat, 22 Sep 2018 12:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 22 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
New traffic plan prepared in Agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आगरा में यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए नया प्लान तैयार किया गया है। इसमें नो एंट्री का पालन कराने से लेकर एकल मार्ग व्यवस्था और वाहनों की गति निर्धारण तक की गई है। नो एंट्री में भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

विज्ञापन


एसएसपी अमित पाठक और एसपी ट्रैफिक प्रशांत वर्मा कई दिनों से प्लान बना रहे थे। 20 सितंबर से नया प्लान लागू कर दिया गया। दो स्थानों आवास विकास कॉलोनी व फतेहाबाद रोड पर हादसों में लोगों की जान जा चुकी है। इसलिए यहां पर भी नो एंट्री को लागू किया गया है। नए प्लान का अब गजट नोटिफिकेशन मुख्यालय से होगा।
विज्ञापन


नगर निगम सीमा क्षेत्र में वाहनों की गति सीमा अधिकतम छोटे वाहन के लिए 50 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहन के लिए 40 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।  नो एंट्री का समय सुबह पांच से रात 11 बजे तक रहेगा (यमुना किनारा रोड को छोड़कर)। वहीं नो एंट्री का समय यमुना किनारा रोड पर सुबह छह से रात्रि 10 बजे तक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों को रोकने के स्थान

- एमजी रोड पर भगवान टाकीज से रोहता नहर तक

- माल रोड पर क्लब चौराहे से फतेहाबाद रोड स्थित तोरा चौकी

- यमुना किनारा मार्ग पर वाटर वर्क्स से जीवनी मंडी, बेलनगंज, हाथी घाट, शमशान घाट व पुरानी मंडी होते हुए ताज व्यू चौराहा तक

- एमजी रोड-2 पर अमरपुरा तिराहे से बोदला चौराहे तक

- जयपुर रोड पर पथौली नहर से पृथ्वीनाथ तक

- गुरुद्वारा गुरु का ताल से भावना टावर होते हुए मदिया कटरा तक

- कैलाशपुरी तिराहा (भावना टावर) से करकुंज चौराहे तक

- सिकंदरा से कारगिल पेट्रोल पंप होते हुए बोदला चौराहे से मारुति एस्टेट चौराहा तक

- एकता चौकी तिराहा से अमर होटल तिराहा तक

- मलपुरा नहर से खेरिया मोड़ तक

- वाटर वर्क्स, यमुना ब्रिज से सिकंदरा एनएच-2 से शहर में जाने वाले संपर्क मार्ग (बल्केश्वर, कमला नगर, मुगल रोड, दयालबाग, केंद्रीय हिंदी संस्थान, केके नगर तक)

ध्यान रखें

त्योहार, वीआईपी आगमन, कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए व्यवस्था में परिवर्तन किया जा सकता है। स्कूली वाहनों के संचालन पर रोक नहीं लगेगी।एंबुलेंस, मरीजों और शव वाहनों पर लागू नहीं। सीएनजी भरवाने के लिए जाने वाले वाहनों पर नहीं।

ट्रैक्टर ट्राली पर प्रतिबंध

नो एंट्री के समय सुबह पांच से रात 11 बजे तक ट्रैक्टर ट्राली शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। एमजी रोड, एमजी रोड-2 और वाटर वर्क्स चौराहा से यमुना किनारा रोड होते हुए पुरानी मंडी चौराहा से प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

हल्के और भारी व्यावसायिक वाहनों पर प्रतिबंध

बिजली घर चौराहा से रेलवे पुल रोड तक, चिम्मन पूड़ी चौराहा से रावतपाड़ा रोड तक, सदर भट्टी चौराहा से हींग की मंडी होते हुए कोतवाली रोड तक और एमजी रोड पर तीन पहिया व्यावसायिक वाहन नहीं चलेंगे।

एक दिशा मार्ग

- सेंट पीटर्स, सेंट पैट्रिक्स की तरफ से आने वाले वाहनों को एमडी जैन कॉलेज तिराहे से हनुमान तिराहा से सेंट जोंस चौराहा भेजा जाएगा। (स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय के लिए)

- रूई की मंडी से भोगीपुरा की तरफ केवल वाहन जा सकेंगे। दो पहिया वाहन आ और जा सकेंगे।

- नेहरू नगर से सुल्तागंज पुलिया पर आने के लिए सर्विस रोड वनवे की तरह प्रयोग होगा।

- सुल्तानगंज पुलिया चौराहे से विजय नगर जाने के लिए बाएं मुड़कर यूनिवर्सिटी हॉस्टल के सामने वाली रोड का प्रयोग किया जाएगा।

यमुना किनारा रोड पर दो दिन नहीं चलेंगे वाहन

शहर में यमुना के घाटों पर गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूसों के दौरान यातायात व्यवस्था में परिवर्तन रहेगा। यमुना किनारा पर हाथी घाट पर विसर्जन किया जाता है। इसके लिए 23 और 24 सितंबर सुबह छह बजे से जुलूस समाप्ति तक यातायात व्यवस्था में परिवर्तन रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed