{"_id":"69d5de5130b8cec4d5035dc2","slug":"new-superfast-train-connects-agra-to-asarwa-boosting-travel-and-trade-2026-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा को नई सुपरफास्ट ट्रेन का तोहफा, नियमित होगा संचालन; राजस्थान से होते हुए जाएगी गुजरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा को नई सुपरफास्ट ट्रेन का तोहफा, नियमित होगा संचालन; राजस्थान से होते हुए जाएगी गुजरात
Wed, 08 Apr 2026 10:19 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:19 AM IST
सार
आगरा कैंट से असारवा के बीच नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू हो रहा है। इससे राजस्थान होते हुए गुजरात तक यात्रा आसान होगी और व्यापार-पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
एक्सप्रेस ट्रेन फाइल फोटोस्रोत-संवाद
विस्तार
आगरा को नई ट्रेन का तोहफा मिला है। आगरा कैंट से असारवा के बीच नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित संचालन बुधवार से शुरू होगा। यह ट्रेन आगरा से राजस्थान होते हुए गुजरात के बीच कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इससे व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी संख्या 20178-20177 आगरा कैंट-असारवा एक्सप्रेस का उद्घाटन बुधवार शाम छह बजे आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। ट्रेन संख्या 20178 आगरा कैंट से प्रत्येक बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, ट्रेन संख्या 20177 असारवा से प्रत्येक बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को संचालित होगी। यह सुपरफास्ट ट्रेन कुल चौबीस कोचों के साथ चलेगी। इसमें नौ सामान्य कोच, दस स्लीपर, दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच और एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी कोच शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, दो एसएलआरडी कोच भी होंगे।
ट्रेन संख्या 20178 आगरा कैंट से शाम 06:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11:00 बजे असारवा पहुंचेगी। यह गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, बूंदी, चंदेरिया, उदयपुर सिटी और हिम्मतनगर जैसे स्टेशनों पर रुकेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 20177 असारवा से दोपहर 3:00 बजे चलकर अगले दिन सुबह 07:15 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।