फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New session begins, students will study without books

Agra News: नया सत्र शुरू, बिना किताबों के पढ़ेंगे छात्र

Wed, 01 Apr 2026 09:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
New session begins, students will study without books
नया सत्र शुरू, बिना किताबों के पढ़ेंगे छात्रअछनेरा बिआरसी पर रखी हुईं किताबें
अछनेरा। शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों में शिक्षा के दावे धरातल पर कमजोर दिखाई पड़ रहे हैं। आधुनिक सुविधाओं की दौड़ में छात्रों के पास पढ़ने के लिए किताबें नहीं हैं। ब्लॉक के सरकारी स्कूलों के लिए शासन की तरफ से 26 मार्च को नए सत्र की किताबें स्कूलों को भेजने के लिए बीआरसी अछनेरा पर पहुंच गईं, लेकिन ये सभी 146 परिषदीय स्कूलों में नहीं पहुंच सकी हैं। छात्रपुरानी किताबों से काम चला रहे हैं। नए सत्र की किताबें बीआरसी पर ही रखी हैं।
विज्ञापन

बुधवार को प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में नए सत्र की शुरूआत हो गई। पहले दिन बच्चों का विद्यायलों में तिलक और फूलों से स्वागत किया गया। हालांकि,पहले दिन ग्रामीण क्षेत्र में बच्चें बिना किताबों के विद्यालय पहुंचे। बुधवार को स्कूल खुल गए, बच्चे आ गए, स्वागत हो गया, लेकिन किताबें नहीं आईं। सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के पहले ही दिन शिक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। ब्लॉक अछनेरा में 146 प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें करीब 12500 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। सत्र की शुरूआत हो चुकी है लेकिन पढ़ाई के लिए किताबें स्कूलों में नहीं पहुंची हैं। शिक्षकों का कहना है कि हर साल सरकार कहती है कि सब तैयारियां पूरी हैं, लेकिन हकीकत यह है कि स्कूलों में अभी तक किताबें आई हैं।
विज्ञापन

वर्जन
एबीएसए अछनेरा सौरभ आनंद का कहना है किताबें दो दिन पहले ही मिली हैं। एक सप्ताह में किताबें सभी स्कूलों में पहुंचा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed