{"_id":"60c8e9828ebc3ec5a674f489","slug":"new-education-policy-also-affected-by-corona-epidemic-schools-will-not-open-from-today-mainpuri-news-agr4959340197","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी से नई शिक्षा नीति भी प्रभावित, आज से नहीं खुलेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना महामारी से नई शिक्षा नीति भी प्रभावित, आज से नहीं खुलेंगे स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शासन से लागू नई शिक्षा नीति भी कोरोना महामारी के चलते प्रभावित हो रही है। शासन स्तर से स्कूलों में नई शिक्षा नीति को लेकर अभी तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि अब एक जुलाई से ही शिक्षण संस्थाओं को खोला जाएगा। नई शिक्षा नीति के मुताबिक 16 जून से स्कूल खोले जाने थे।
वर्ष 2020 में नई शिक्षा नीति लागू की गई। नई शिक्षा नीति के अनुसार ग्रीष्मकाल में अवकाश की कटौती की गई। नई नीति के मुताबिक ग्रीष्मकाल का अवकाश 20 मई से 30 जून के स्थान पर 15 मई कर दिया गया।
हालांकि कोरोना महामारी के कारण इस साल नई शिक्षा नीति का आदेश लागू नहीं हो सकेगा। नई शिक्षा नीति के अनुसार आज से विद्यालय खुलने थे लेकिन कोरोना के कारण शासन ने स्कूलों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। ऐसे में आज से जिले के स्कूल भी नहीं खुलेंगे। स्कूल कब खुलेंगे?
विज्ञापन
इसकी जानकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी नहीं है। अधिकारी मान रहे हैं कि अब एक जुलाई से ही शासन स्कूलों को लेकर कुछ निर्णय ले सकता है।
------
प्रशासनिक कार्यों के लिए खोले जाएंगे स्कूल
नई शिक्षा नीति का आदेश प्रभावी नहीं हो पा रहा है लेकिन इस बीच सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने पत्र जारी किया है। पत्र में आदेश दिया गया है कि प्रशासनिक कार्यों के लिए स्कूल खोले जाएं और प्रधानाध्यापक जिम्मेदारी के अनुसार कार्य कराएं।
----
परिषदीय स्कूलों में करने होगे ये कार्य
-शत प्रतिशत बच्चों का विद्यालय में नामांकन
-एमडीएम की धनराशि अभिभावकों के खातों में हस्तांतरित करने का कार्य
-नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण
-आपरेशन कायाकल्प की गतिविधियों को पूर्ण कराना
-मिशन प्रेरणा के तहत ई-पाठशाला का संचालन
-----
नई शिक्षा नीति के अनुसार 16 जून से स्कूल खोले जाने थे लेकिन कोरोना के कारण अभी तक स्कूल खोलने के संबंध में कोई शासनादेश नहीं आया है। शासन की योजनाओं को प्रभावी बनाने के लिए प्रधानाध्यापक समय-समय पर स्कूल पहुंचकर जरूरी व्यवस्थाओं को पूरा कराएंगे।
विजय प्रताप सिंह बीएसए