{"_id":"69e8639d7dd7e99d7703e1ec","slug":"new-dm-manish-bansal-goes-into-action-mode-strict-inspection-after-taking-charge-in-agra-2026-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कार्यभार संभालते ही एक्शन में नए DM मनीष बंसल, कलेक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षण; बोले-लापरवाही नहीं चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कार्यभार संभालते ही एक्शन में नए DM मनीष बंसल, कलेक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षण; बोले-लापरवाही नहीं चलेगी
Wed, 22 Apr 2026 11:28 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:28 AM IST
सार
नए जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कार्यभार संभालते ही कलेक्ट्रेट का निरीक्षण कर विकास कार्यों में तेजी और पारदर्शिता के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण और गर्मी के मद्देनजर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
नए जिलाधिकारी मनीष बंसल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के नवनियुक्त जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के तुरंत बाद जिलाधिकारी एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण करने के साथ ही जिले के आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी विकास परियोजना में आ रही बाधा को दूर कर शासन की मंशा के अनुरूप तय समय में गुणवत्ता के साथ पूरा करना ही एकमात्र लक्ष्य रहेगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने सबसे पहले कोषागार (ट्रेजरी) के डबल लॉकर, चकबंदी विभाग, नजारत अनुभाग और राजस्व अभिलेखागार समेत विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। बढ़ती गर्मी को देखते हुए उन्होंने कलेक्ट्रेट आने वाले फरियादियों के लिए समुचित पेयजल व्यवस्था करने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने आगरा को इंटरनेशनल हेरिटेज सिटी बताते हुए कहा कि योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी अधिकारियों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा। सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि तहसील और ब्लॉक स्तर पर आने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो। उन्होंने आईजीआरएस के मामलों को खुद पढ़कर हल करने पर जोर दिया। डीएम ने कहा कि अधिकारी स्वयं फाइलें पढ़ें और अधीनस्थ कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुधारें।
गर्मी को लेकर दवाओं का रखें इंतजाम
भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को सीएचसी व पीएचसी में विशेष वार्ड और दवाइयों के इंतजाम रखने को कहा। नगर निगम और जलकल विभाग को निर्बाध जलापूर्ति तथा स्कूलों में नियमानुसार समय परिवर्तन के निर्देश भी दिए गए।
भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को सीएचसी व पीएचसी में विशेष वार्ड और दवाइयों के इंतजाम रखने को कहा। नगर निगम और जलकल विभाग को निर्बाध जलापूर्ति तथा स्कूलों में नियमानुसार समय परिवर्तन के निर्देश भी दिए गए।