फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New bus service started for Kasganj-Agasauli-Delhi

Agra News: कासगंज- अगसौली- दिल्ली के लिए नई बस सेवा शुरू

Thu, 16 Oct 2025 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
New bus service started for Kasganj-Agasauli-Delhi
कासगंज। बस यात्रियों के लिए यह सुखद खबर है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने कासगंंज-अगसौली-दिल्ली के लिए नई बस सेवा शुरू की है। इससे ग्रामीण यात्रियों के लिए काफी राहत मिलेगी। इस बस के शुरू होने से आवागमन आसानी से कर सकेंगे। हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ के पूर्व विधायक सुरेश प्रताप सिंह, समाजसेवी विजय प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बस सेवा को रवाना किया। पूर्व विधायक ने कहा कि परिवहन निगम की अच्छी पहल है। इस क्षेत्र के लिए बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

एआरएम ओमप्रकाश ने बताया कि कासगंज डिपाे से सुबह 9 बजे कासगंज से अगसौली के लिए बस रवाना होगी। वहां से बस सुबह 10:30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। बस वाजिदपुर, पनैठी, अलीगढ़ होते हुए दिल्ली जाएगी। वापसी में बस रात 10 बजे दिल्ली से निर्धारित मार्गों से अगसौली के लिए चलेगी। इसके बाद बस कासगंज आएगी।
विज्ञापन

इस दौरान वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अनुराधा, विनोद कुमार, धर्मेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed