फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   new born baby on janmashtmi will get gift from shreekrishna janmsthan

जन्माष्टमी पर जन्म लेने वाले बच्चों को श्रीकृष्ण जन्मस्थान से मिलेगा ये खास तोहफा

Sat, 12 Aug 2017 05:21 PM IST
पुनीत शर्मा/अमर उजाला मथुरा
पुनीत शर्मा/अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 12 Aug 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
new born baby on janmashtmi will get gift from shreekrishna janmsthan
श्रीकृष्‍ण जन्मस्‍थान
इस बार श्रीकृष्ण जन्मस्थान संस्थान ने जन्माष्टमी पर जन्म लेने वाले बच्चों को एक खास तोहफा देने का फैसला किया है। जन्माष्टमी यानी भगवान कृष्ण के साथ जन्म लेने वाले बच्चों को महाप्रसाद दिया जाएगा। इसके लिए लोगों को बच्चों के जन्म की जानकारी श्रीकृष्ण जन्मस्थान संस्थान के आफिस पर देनी होगी।
विज्ञापन


बता दें कि जन्माष्टमी को लेकर जन्मस्थान पर तैयारियां चल रही हैं। जन्मोत्सव को भव्य बनाने के लिए हर संभव इंतजाम किए जा रहे हैं। पूरा परिसर रंग बिरंगी रोशनी से जगमग होगा। हर मन खुशबूदार फूलों से महक उठेगा। वहीं  जन्माष्टमी पर जन्म लेने वाले बच्चों के लिए जन्मस्थान संस्थान ‘महाप्रसाद’ देगा। 
विज्ञापन


जन्मस्थान संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि इस महाप्रसाद में चांदी का सिक्का भी होगा। ठाकुर जी की एक छोटी तस्वीर भी दी जाएगी। इसके लिए जिन घरों में बच्चे पैदा हुए होंगे उनकी सूचना वह कार्यालय को दे देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यालय से महाप्रसाद उपलब्ध करा दिया जाएगा। यह व्यवस्था केवल मथुरा के लोगों के लिए ही की गई है। जन्म लेने वाला चाहे लड़का हो या लड़की। दोनों के लिए ही महाप्रसाद उपलब्ध कराया जाएगा। लेकिन बच्चे का जन्म जन्माष्टमी के दिन ही हुआ हो। 

इस नंबर पर दीजिए सूचना

कपिल शर्मा का कहना है कि जन्माष्टमी पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का भी संदेश दिया जाएगा। लोगों से अपील की जाएगी कि वह बेटा-बेटी में किसी प्रकार का भेद न करें। लड़कियों को खूब पढ़ाएं। क्योंकि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। 

लोगों को प्रेरित करने के लिए जगह-जगह बैनर भी लगाए जाएंगे। जन्मस्थान पर आने वाले भक्तों को स्वदेशी अपनाने का भी संदेश दिया जाएगा। लोगों को बताया जाएगा कि अगर सभी स्वदेशी अपनाएंगे तो हमारे देश में रोजगार के नए साधन उपलब्ध होंगे। हमारे यहां की वस्तुओं की मांग बढ़ेगी। जन्माष्टमी पर बच्चे के जन्म की सूचना जन्मस्थान संस्थान को 0565-2423888 पर कॉल करके दी जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed