फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New 1.2 km flyover in Agra From Nunihai to Prakash Nagar

UP: नुनिहाई से प्रकाश नगर तक फ्लाईओवर, 15 महीने में होगा तैयार; आगरा को मिली सबसे बड़ी सौगात

Tue, 30 Sep 2025 08:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Sep 2025 08:49 AM IST
सार

यमुनापार के नुनिहाई और प्रकाश नगर में नए फ्लाईओवर की सौगात मिलने जा रही है। इस फ्लाईओवर का निर्माण 15 महीने में हो जाएगा। 

विज्ञापन
New 1.2 km flyover in Agra From Nunihai to Prakash Nagar
नुनिहाई से प्रकाश नगर तक फ्लाईओवर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के यमुनापार के नुनिहाई और प्रकाश नगर क्षेत्र के लोगों के लिए जल्द बड़ी सौगात मिलने वाली है। यहां रेलवे ट्रैक को पार करते हुए 1.2 किमी का फ्लाईओवर बनेगा। इससे क्षेत्र की एक लाख आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने बताया कि नुनिहाई-प्रकाश नगर के बीच से रेलवे ट्रैक गुजरा है। लोगों को गुजरने के लिए एक ही अंडरपास रास्ता है जो संकरा है। बारिश में पानी भरने से रास्ता बंद हो जाता है। लंबे समय से लोग फ्लाईओवर की मांग कर रहे थे। प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसे मंजूर करते हुए सेतु निगम को इसके निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


इसमें रेलवे, सेतु निगम समेत अन्य विभागों की संयुक्त टीम सर्वे कर डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाएंगी। इसमें नुनिहाई पुलिस चौकी से रेलवे ट्रैक पार करते हुए औद्योगिक क्षेत्र के ऊपर से प्रकाश नगर तक फ्लाईओवर बनेगा। यहां किसानों को करीब 8 करोड़ रुपये का मुआवजा देना भी तय है। फ्लाईओवर के निर्माण में करीब 105 करोड़ रुपये की लागत आएगी। नवंबर में इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और करीब 15 महीने में यह बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन निवासियों को मिलेगा लाभ
रेलवे का अंडरपास ही एकमात्र रास्ता होने से मरीजों को अस्पताल जाने, बच्चों को पढ़ाई के लिए स्कूल जाने समेत अन्य जरूरी कार्य प्रभावित होते हैं। फ्लाईओवर बनने से नुनिहाई, प्रकाश नगर, सुशील नगर, गढ़ी चांंदनी, कक्षपुरा समेत अन्य कॉलोनी के एक लाख से अधिक की आबादी के आवागमन का सीधा रास्ता बन जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed