फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Neuro Surgeon Infected Corona Virus Visits Patients In lockdown

आगरा के नामी न्यूरो सर्जन कोरोना संक्रमित, 48 घंटे तक अस्पताल में मरीज भर्ती पर रोक

Wed, 03 Jun 2020 11:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 03 Jun 2020 11:14 AM IST
सार

आगरा-दिल्ली हाईवे स्थित अस्पताल में ये प्रैक्टिस कर रहे थे

विज्ञापन
Neuro Surgeon Infected Corona Virus Visits Patients In lockdown
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के नामी न्यूरोसर्जन के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद हाईवे पर सिकंदरा स्थित अस्पताल की न्यूरो यूनिट को सील कर दिया गया है। चार चिकित्सक समेत 22 नर्सिंग स्टाफ को अस्पताल में ही क्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने यहां सैनिटाइजेशन कराते हुए 48 घंटों के लिए चिकित्सकीय कार्यों पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


चर्च रोड क्षेत्र निवासी 70 साल के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सिकंदरा स्थित अस्पताल पहुंची। यहां दूसरी मंजिल पर न्यूरो यूनिट संचालित हो रही है। टीम ने सभी स्टाफ और चिकित्सकों की रिपोर्ट बनाई है।
विज्ञापन



बीते सात दिन में अभी तक देखे गए मरीज और ऑपरेशन कराने वालों की सूची भी तैयार की है। टीम ने ऑपरेशन थिएटर समेत न्यूरो यूनिट को सील कर दिया है। 22 स्टाफ को अस्पताल में ही क्वारंटीन कर दिया है। इसमें चार विशेषज्ञ चिकित्सक और 18 नर्सिंग स्टाफ-वार्ड ब्वॉय शामिल हैं। यहां 48 घंटे तक ओपीडी, ऑपरेशन, मरीजों का डिस्चार्ज और भर्ती बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपर्क में आए लोगों के नमूने लिए जाएंगे

सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि न्यूरोसर्जन की अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर, ओपीडी परिसर समेत पूरी न्यूरो यूनिट सील कर दी है। कर्मचारियों को अस्पताल में ही सैनिटाइज कराया है। इन समेत संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर सभी के नमूने लिए जाएंगे।

अस्पताल परिसर को करा रहे सैनिटाइज

अस्पताल के मैनेजर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन का पालन करते हुए अस्पताल में 48 घंटे सेवाएं बंद कर दी हैं। अपने स्तर से भी पूरे परिसर को सैनिटाइज करा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed