{"_id":"6a0a2d81c47d98cb9303e672","slug":"network-will-also-be-available-in-underground-metro-stations-agreement-with-three-companies-agra-news-c-25-1-agr1036-1061988-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भूमिगत मेट्रो स्टेशनों में भी मिलेगा नेटवर्क, तीन कंपनियों से करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भूमिगत मेट्रो स्टेशनों में भी मिलेगा नेटवर्क, तीन कंपनियों से करार
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) के भूमिगत स्टेशनों पर इंटरनेट और नेटवर्क की बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके लिए तीन कंपनियों से करार किया गया है।
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहले कॉरिडोर में मन:कामेश्वर से आईएसबीटी तक स्टेशन और ट्रैक बन गए हैं। इसमें एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी स्टेशन और आरबीएस स्टेशन भूमिगत हैं। इनमें एडवांस कम्युनिकेशन सिस्टम का उपयोग किया है। जिससे नेटवर्किंग की परेशानी नहीं आएगी। इसके लिए तीन कंपनियों से करार किया है। 30 मई तक ट्रायल पूरे हो जाएंगे। जून के पहले सप्ताह में सुरक्षा ऑडिट होगा और इसी महीने में आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। अभी ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक ही मेट्रो चल रही है।