{"_id":"69ca2c9bf598e287d30012d1","slug":"nephew-shoots-uncle-during-argument-in-agra-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मामूली कहासुनी में भांजे ने मामा पर किया फायर, कनपटी पर लगी गोली; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मामूली कहासुनी में भांजे ने मामा पर किया फायर, कनपटी पर लगी गोली; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 30 Mar 2026 01:26 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:26 PM IST
सार
कहासुनी के दौरान भांजे ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। गोली मामा केशव की कनपटी पर लगी और वह गिर पड़े। घटना से परिवार में चीख पुकार मच गई। वहीं गोली लगने से घायल केशव को परिजन फतेहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र के गांव झोरिया में रविवार की शाम कहासुनी के दौरान भांजे ने अपने मामा पर तमंचे से फायर कर दिया। कनपटी में गोली लगने से मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आरोपी भांजे की तलाश में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक पिनाहट थाना क्षेत्र के गांव झोरिया निवासी रामकरण की रविवार की शाम करीब 7 बजे कहासुनी के दौरान मामा केशव (45)निवासी कारे पिल्लू, फिरोजाबाद से झगड़ा हो गया। कहासुनी के दौरान भांजे तमंचा निकालकर फायर कर दिया। गोली मामा केशव की कनपटी पर लगी और वह गिर पड़े। घटना से परिवार में चीख पुकार मच गई। वहीं गोली लगने से घायल केशव को परिजन फतेहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं अस्पताल पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। भांजी गिरिजा के मुताबिक मामा बचपन से ही गांव झोरिया में अपनी बहन भूरी देवी के यहां रहते हैं। किसी बात पर उनका भांजे से झगड़ा हो गया। कहासुनी के दौरान यह घटना हो गई। वहीं घटना के बाद गांव में थाना पिनाहट और बसई अरेला का पुलिस तैनात कर दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि झगड़े के दौरान गोली चलने की सूचना मिली थी। एक व्यक्ति घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।