फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nephew kills uncle with grinding stone; arrested.

Agra News: भतीजे ने की सिलबटटे से चाचा की सिर कुचलकर हत्या, गिरफ्तार

Sat, 26 Sep 2026 02:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Nephew kills uncle with grinding stone; arrested.
अछनेरा (आगरा)। थाना क्षेत्र के गांव सहाई में बृहस्पतिवार रात को श्मशान के पास बने मकान और मंदिर में रहने वाले साधु धर्मवीर सालंकी की भतीजे ने साथी के साथ मिलकर सिलबट्टे से सिर कुचलकर हत्या कर दी। उनके सिर पर पत्थर से ताबड़तोड़ कई प्रहार किए। शुक्रवार सुबह परिजन के घर पहुंचने पर खून से लथपथ शव मिलने पर घटना का पता चला। कमरे में शव के पास ही खून लगा पत्थर पड़ा मिला। मृतक पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। देर रात पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। साथी की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन


गांव सहाई निवासी 42 वर्षीय धर्मवीर सोलंकी चार भाइयों में सबसे छोटे और अविवाहित थे। अकेले रहते थे। उनके बड़े भाई राजकुमार (62), वासुदेव (55) और देशराज (50) हैं। धर्मवीर मंदिर पर पूजा करने के बाद रोजाना पूरे गांव की परिक्रमा करते थे। रोजाना सुबह करीब छह बजे उठकर पशुओं को चारा डालते थे। शुक्रवार सुबह वह चारा डालने नहीं पहुंचे तो भतीजे सौरभ ने मोबाइल पर काॅल की। कई बार कॉल करने के बाद भी जवाब नहीं मिलने पर अनहोनी की आशंका हुई।
विज्ञापन

सौरभ सुबह करीब आठ बजे उनके घर पहुंचा। मुख्य दरवाजे की कुंडी अंदर से लगी थी जबकि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। आसपास के ग्रामीण भी पहुंच गए। दरवाजा नहीं खुलने पर दीवार फांदकर भतीजा अंदर पहुंचा। कमरे में धर्मवीर का खून से लथपथ शव मिला। उनके सिर पर चोट के निशान थे। जिस पत्थर से साधु की हत्या की गई, उसको पुलिस ने कब्जे में ले लिया। डॉग स्क्वायड की मदद से हमलावरों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट लाखों की संपत्ति बेची, करोड़ों में है तीन बीघा जमीन की कीमत
चर्चा है कि एक वर्ष पहले धर्मवीर ने अपनी लाखों रुपये की संपत्ति बेची थी। रकम बैंक खातों में जमा है। इसी में से कुछ लोगों को ब्याज पर रकम दी गई थी। इसके साथ ही धर्मवीर आगामी पंचायत चुनाव में सहाई गांव से प्रधान पद के उम्मीदवारी की तैयारी कर रहे थे। उनके पास तीन बीघा जमीन थी, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये है।

जान बचाने के लिए किया था संघर्ष, पुलिस को परिचित पर शक
धर्मवीर का शव कमरे में जरूर पड़ा था मगर उन पर हमला बाड़े में किया गया। कमरे के बाहर बाड़े में फर्श और दीवार पर खून लगा था। उनके सिर पर तीन जगह चोट थी। एक चोट आंख के ऊपर लगी थी। देर रात पुलिस ने उनके बड़े भाई राजकुमार के बेटे दुष्यंत को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि चाचा से कुछ समय पहले विवाद हुआ था। इस कारण वह उनसे मन ही मन रंजिश मानने लगा। चाचा भी उसकी जान के दुश्मन बन गए थे। इसलिए उसने उन्हें पहले ही ठिकाने लगाने की योजना बनाई। बृहस्पतिवार रात तकरीबन 10:30 बजे अपने साथी शिवा के साथ उनके घर पहुंचा। उनके आने का इंतजार करने लगा। जैसे ही वो घर में आए, उन पर सिलबटटा से हमला कर दिया। बाड़े में ही उन पर कई वार किए। उन्हें संभलने का माैका नहीं मिला। बाद में शव को कमरे में बंद कर भाग गए।


वर्जन
हत्याकांड में भतीजे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने घरेलू विवाद में हत्या की बात कबूल की है। उसके साथी की भी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
आदित्य सिंह, डीसीपी पश्चिमी जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed