फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nepal's army chief saw crown

नेपाल के आर्मी चीफ ने देखा ताज

Thu, 04 Feb 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Thu, 04 Feb 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
Nepal's army chief saw crown
नेपाल के आर्मी चीफ जनरल राजेंद्र छेत्री ने बुधवार शाम को ताजमहल का दीदार किया। पैरा ब्रिगेड के अधिकारियों के साथ ताजमहल पहुंचे नेपाली आर्मी चीफ ने सेंट्रल टैंक और रेड सैंड स्टोन प्लेटफार्म पर सैन्य अधिकारियों और उनके परिवार के साथ फोटोग्राफी कराई। उनके ताजमहल दौरे से पहले ही आगरा के सेना के जवानों और मिलिट्री पुलिस ने ताजगंज पूर्वी गेट पर चप्पा-चप्पा छान मारा। सेना प्रमुख का काफिला ताजमहल के पूर्वी गेट तक सीधे पहुंचा और वहीं पर वाहन खड़े किए। स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने काफिले को बैरियर पर रोकने का प्रयास तक नहीं किया और न ही ताजमहल के 500 मीटर दायरे में डीजल वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध की जानकारी दी। सेना के जवानों की सुरक्षा में ही नेपाली आर्मी चीफ ने ताजमहल में प्रवेश किया और ताज का दीदार किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed