फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nekse lal

सवाल अभी भी, नेकसे लाल जिंदा है या मर गया

Thu, 19 Dec 2019 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
nekse lal
मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र में करीब एक वर्ष पूर्व गांव मान्धाता के पास एक युवक का कंकाल बरामद हुआ था। परिजनों ने कपड़ों से शव की शिनाख्त नेकसे लाल के रूप में की थी। पुलिस ने डीएनए जांच के लिए हड्डी का एक टुकड़ा भेजा था, लेकिन अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आ सकी है। परिजन भी असमंजस में है कि नेकसे जिंदा है या वाकई मर गया।
विज्ञापन

थाना भोगांव क्षेत्र के गांव रुई निवासी नेकसे लाल प्रजापति अविवाहित था। करीब चार बीघा खेती व खुद का मकान भी है। 27 दिसंबर 2018 को एक कंकाल गांव मान्धाता के पास बरामद हुआ था। नेकसे के परिजनों ने कपड़ों के आधार पर पहचान करते हुए शिनाख्त का दावा किया था। आरोप लगाया था कि संपत्ति के लिए ही उसकी हत्या की गई है। परिजनों ने बताया था कि करीब डेढ़ से वह लापता चल रहा था, जिसकी गुमशुदगी भी थाने में दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

तत्कालीन इंस्पेक्टर श्याम सिंह पीलवान की ओर से उक्त मामले में डीएनए जांच के लिए सैंपल भेजा गया था, लेकिन एक वर्ष का समय बीतने को है लेकिन अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आ सकी है। परिजन अभी तक असमंजस की स्थिति में हैं कि कंकाल वाकई नेकसे का था या वह अभी जीवित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंकाल के पास मिला था पत्थर
किसान का कंकाल गांव मान्धाता के पास मिला था। वहीं शव के पास एक पत्थर भी मिला, जिस पर लगे खून के छींटे हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे थे। पुलिस भी हत्या की आशंका से इनकार नहीं कर पा रही थी। एक वर्ष बाद भी डीएनए रिपोर्ट न आने से पुलिस कार्रवाई भी अधर में लटकी हुई है।
डीएनए जांच रिपोर्ट आने में कुछ समय लगता है। मामले के बारे में जानकारी कर देरी की वजह के बारे में जानकारी की जाएगी।
प्रयांक जैन, सीओ भोगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed