{"_id":"66c2b618e4b47042f60128cf","slug":"neighbor-opened-fire-at-the-house-due-to-enmity-people-narrowly-escaped-whole-family-in-panic-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Crime: पड़ोसी ने रंजिश में घर पर कर दी फायरिंग, बाल-बाल बचे लोग...दहशत में पूरा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Crime: पड़ोसी ने रंजिश में घर पर कर दी फायरिंग, बाल-बाल बचे लोग...दहशत में पूरा परिवार
Mon, 19 Aug 2024 08:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 19 Aug 2024 08:37 AM IST
सार
आगरा के शाहगंज में पड़ोसी ने एक युवक के घर पर फायरिंग कर दी। पीड़ित ने पुलिस को इस घटना के सबूत भी उपलब्ध कराएं हैं, जिसके बाद पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज के राधे वाली गली क्षेत्र में एक घर पर फायरिंग की गई। पीड़ित पक्ष ने साथियों के साथ तमंचे लहराते हुए वीडियो पुलिस को उपलब्ध कराए हैं।
राधे वाली गली के महावीर नगर के विशाल कुमार ने बताया कि क्षेत्र के रहने वाले युवक ने पूर्व में झगड़ा किया था। पुलिस ने दोनों पक्षों पर शांति भंग की कार्रवाई की थी। इसके बाद से आरोपी उनसे रंजिश रखता है। 9 अगस्त को छोटे भाई को दवा दिलाकर लौट रहा था। रास्ते में आरोपी ने तमंचा दिखाकर धमकाया। लोगों के पहुंचने पर वह भाग निकला था।
इसके बाद रात 12 बजे के बाद वह अपने साथियों के साथ घर आया और फायर किया। इससे परिवार के लोग दहशत में हैं। तमंचा लहराते हुए युवक व उसके साथी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। सोशल मीडिया पर भी आरोपी ने पिस्टल व तमंचे के साथ फोटो वायरल किए हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिकायत पर जांच की जा रही है।