फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Negligence of hospital staff responsible for death of child due to dog bite

Agra News: कुत्ते के काटने से बच्चे की मौत के लिए अस्पताल स्टाफ की लापरवाही जिम्मेदार

Sun, 08 Feb 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 08 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Negligence of hospital staff responsible for death of child due to dog bite
पिनाहट। क्षेत्र के गांव अतैयापुरा में कुत्ते के काटने से एक फरवरी को पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई थी। शनिवार को परिजन से मिलने के लिए सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बनाया साथ ही कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


गांव अतैयापुरा निवासी कुंवर सिंह के पांच वर्षीय बेटे छोटू को 9 जनवरी को घर के बाहर खेलते समय कुत्ते ने चेहरे व सिर पर काट लिया था। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट लेकर पहुंचे। परिजन के मुताबिक डॉक्टर ने दवा का पर्चा बनाया और एंटीरेबीज लगवाने की सलाह दी। आरोप है कि उस समय सीएचसी में इंजेक्शन लगाने वाला कोई कर्मी मौजूद नहीं था। इसके बाद परिजन बालक को कस्बा स्थित एक निजी क्लीनिक ले गए, जहां उसे पहली एंटीरेबीज की डोज लगवाई गई थी। परिजन के अनुसार इसके बाद 12 और 16 जनवरी को पिनाहट स्वास्थ्य केंद्र पर रेबीज की वैक्सीन लगाई गई। 23 जनवरी को बालक को बुखार और सिर दर्द की शिकायत होने लगी। इसके बाद बालक को आगरा के एक निजी अस्पताल में दिखाया गया, जहां से उसे सफदरजंग, दिल्ली रेफर कर दिया गया। एक फरवरी को बच्चे की मौत हो गई। शनिवार को राज्यसभा सपा सांसद रामजीलाल सुमन गांव अतैयापुरा मृतक बच्चे के परिजन से मिलने पहुंचे। उन्होंने फोन से प्रशासन के अधिकारियों से मामले में बातचीत भी की। पीड़ित परिवार से मिलने के बाद सांसद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट पहुंचे और जानकारी ली। सांसद ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर चर्चा तो बनाया गया मगर पर्चा बनने के बाद इंजेक्शन लगाने वाला मौजूद नहीं मिला। जिससे मजबूरन परिजन ने बच्चों को प्राइवेट डॉक्टर से इंजेक्शन लगवाया। स्वास्थ्य केंद्र पर बड़ी लापरवाही हुई है। यदि स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था सही होती तो परिवार के लोग बच्चे को लेकर निजी डॉक्टर के पास क्यों जाते। बच्चों की मौत का जिम्मेदार स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ है। इस दौरान सुधीर दुवे, मोनू यादव, हरीशंकर शर्मा, आदिल मिर्जा, सोनू तोमर, गुड्डू उपाध्याय, पिंकी त्यागी, दिवाकर सिंह गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed