फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Negligence during excavation leads to collapse of 40-meter-long wall at Shahdara Goshala

Agra News: खुदाई में लापरवाही, शाहदरा गोशाला की 40 मीटर लंबी दीवार ढही

Fri, 23 Oct 2026 02:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Negligence during excavation leads to collapse of 40-meter-long wall at Shahdara Goshala
शाहदरा गोशाला की ढही दीवार।
आगरा। शाहदरा स्थित नगर निगम की गोशाला में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। पानी की टंकी के निर्माण के लिए की जा रही खुदाई में गोशाला की 40 मीटर लंबी दीवार ढह गई। दीवार का बचा हुआ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन

यह घटना जल निगम की ओर से कराई जा रही पानी की टंकी के निर्माण कार्य के दौरान हुई। दीवार के किनारे खुदाई करने से यह हादसा हुआ। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी अजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। उनकी रिपोर्ट के आधार पर नगर आयुक्त ने कार्रवाई की। नगर आयुक्त ने जल निगम के अधिशासी अभियंता को क्षतिग्रस्त दीवार को तुरंत फिर से बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने भविष्य में दोबारा नुकसान होने पर ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

गोवंश की सुरक्षा पर खतरा
दीवार ढहने से गोशाला में गोवंश की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। इससे गोशाला में अवैध प्रवेश का रास्ता भी बन गया। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य के दौरान पूरी सावधानी बरती जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गोशाला की संपत्ति और गोवंश को कोई नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। भविष्य में किसी भी क्षति पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed