फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NEET tomorrow, students should follow the necessary guidelines, the exam will be held at 20 centers in the district, experts said - avoid new topics, revise what you have already studied.

Agra News: नीट कल, जरूरी दिशा-निर्देशों का ध्यान रखें छात्र, जिले में 20 केंद्रों पर होगी परीक्षा, विशेषज्ञ बोले- नए टॉपिक से बचें, जो पढ़ा है उसी का रिवीजन करें

Sat, 20 Jun 2026 02:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
NEET tomorrow, students should follow the necessary guidelines, the exam will be held at 20 centers in the district, experts said - avoid new topics, revise what you have already studied.
आगरा। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। 21 जून (रविवार) को होने वाली मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए छात्र राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही परीक्षा से पहले और परीक्षा के दाैरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। जिले में 20 केंद्रों पर 9,688 छात्र प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


परीक्षा की तैयारी करवाने वाले डॉ. ललितेश यादव ने कहा कि अंतिम समय में छात्र कोई भी नया टॉपिक पढ़ने से बचें। इसके स्थान पर जो तैयारी पहले से है, उसी का अच्छे से रिवीजन करें। अंतिम दिन तय समय सीमा के भीतर ओएमआर से बीते साल का प्रश्नपत्र हल करने का अभ्यास करें। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरी नींद लें और परीक्षा देने के लिए जाते समय नाश्ता करके जरूर जाएं। खुद पर भरोसा रखें, समय पर सोएं और दिमाग को शांत रखें ताकि बिना किसी मानसिक दबाव के अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। एनटीए ने परीक्षा केंद्रों और छात्रों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनका पालन करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का रखें खास ध्यान
1. एडमिट कार्ड के साथ जरूरी दस्तावेज : छात्रों को अपने एडमिट कार्ड का रंगीन प्रिंटआउट लेकर जाना होगा। इसके साथ ही एडमिट कार्ड पर तय जगह पर अपनी वही पासपोर्ट साइज फोटो लगाएं जो फॉर्म भरते समय अपलोड की थी। परीक्षा केंद्र पर एक ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी) ले जाना जरूरी है। फोटोकॉपी मान्य नहीं होगी।

2. समय का रखें ध्यान : एडमिट कार्ड पर हर छात्र के लिए अलग से रिपोर्टिंग टाइम दिया गया है। भीड़ से बचने के लिए तय समय पर ही केंद्र पहुंचें। ध्यान रहे कि दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी कीमत पर परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए ट्रैफिक और दूरी का अंदाजा पहले से लगाकर घर से निकलें।

3. ड्रेस कोड का कड़ाई से पालन करें : नीट में ड्रेस कोड को लेकर बहुत सख्ती रहती है। छात्रों को हल्के और ढीले कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। पूरी आस्तीन की शर्ट या टी-शर्ट पहनकर न जाएं। केवल आधी बाजू के कपड़े ही मान्य होंगे। जूतों की जगह पतले सोल वाली चप्पल या सैंडल पहनकर जाएं। बड़े बटन, कढ़ाई या जेबों वाले कपड़े पहनने से बचें।

4. पारदर्शी बोतल में पानी ले जाने की अनुमति : परीक्षा कक्ष के अंदर मोबाइल, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके अलावा किसी भी तरह का कागज, ज्योमेट्री बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, पेन या खाने-पीने की चीजें अंदर नहीं ले जाने दी जाएगी। परीक्षा के लिए पेन केंद्र पर ही एनटीए की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। पारदर्शी बोतल में पानी ले जाने की अनुमति होगी।


5. ओएमआर शीट ध्यान से भरें : परीक्षा हॉल में ओएमआर शीट पर रोल नंबर और बुकलेट कोड बहुत ध्यान से भरें, क्योंकि एक छोटी सी गलती पूरी कॉपी रिजेक्ट कर सकती है। रफ काम करने के लिए टेस्ट बुकलेट में ही जगह दी जाएगी, अलग से कोई कागज इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed