फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NEET Qualifier Turned Train Thief, Claims to Have Spent Rs 80 Lakh on Girlfriend’s Cancer Treatment

प्रेमिका के लिए बना चोर: नीट क्वालीफाई किया, फिर ट्रेनों में करने लगा चोरी; इलाज पर खर्च कर दिए 80 लाख रुपये

Tue, 15 Sep 2026 03:36 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 15 Sep 2026 03:36 PM IST
सार

आगरा कैंट जीआरपी ने ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पुनीत के नीट क्वालीफाई करने की बात सामने आई है, जिसने गर्लफ्रेंड के कैंसर इलाज पर करीब 80 लाख रुपये खर्च करने का दावा किया।
 

विज्ञापन
NEET Qualifier Turned Train Thief, Claims to Have Spent Rs 80 Lakh on Girlfriend’s Cancer Treatment
प्रेमिका के लिए बन गया चोर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ट्रेनों में यात्रियों के सामान पर हाथ साफ कर लग्जरी लाइफस्टाइल जीने वाले दो शातिर चोरों को आगरा कैंट जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। इनमें पुनीत नाम का आरोपी नीट की परीक्षा क्वालीफाई कर चुका है, हालांंकि वर्ष 2017 में हुई वो नीट परीक्षा कैंसिल हो गई थी। 
विज्ञापन




जीआरपी की पूछताछ में  पुनीत ने  बताया कि उसने गर्लफ्रेंड को कैंसर होने के बाद उसके इलाज पर करीब 80 लाख रुपये खर्च किए। दोनों आरोपी चलती ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करते थे और एक वारदात के बाद जगह बदल देते थे। दोनों पर दो दर्जन से अधिक चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 25 लाख रुपये के आभूषण बरामद किए हैं।
विज्ञापन



सीओ जीआरपी  राजेश दीक्षित ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी यात्रियों के सामान को निशाना बनाते थे। पुनीत चोरी से मिलने वाले पैसों से महंगी जीवनशैली जी रहा था। उसकी गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज में भी करीब 80 लाख रुपये खर्च हुए। आरोपी एक स्थान पर वारदात करने के बाद दूसरी जगह चले जाते थे, जिससे पुलिस की पकड़ से बच सकें। पूछताछ और बरामदगी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed