{"_id":"6aaa9ebb783b130d7c0da79b","slug":"neeraj-ratav-as-bsp-candidate-announced-for-kheragarh-seat-in-agra-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में बसपा प्रत्याशी की घोषणा: खेरागढ़ से विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे नीरज रावत, पार्टी ने दिया टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में बसपा प्रत्याशी की घोषणा: खेरागढ़ से विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे नीरज रावत, पार्टी ने दिया टिकट
Wed, 16 Sep 2026 07:21 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 16 Sep 2026 07:21 PM IST
सार
विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा शुरू कर दी है। आगरा की खेरागढ़ विधानसभा सीट से नीरज रावत को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
नीरज रावत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने आगरा की खेरागढ़ विधानसभा सीट से नीरज रावत को प्रत्याशी घोषित किया है। बुधवार को कस्बे के एक मैरिज होम में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व एमएलसी एवं मुख्य अतिथि प्रताप सिंह बघेल ने प्रत्याशी के नाम की घोषणा की। जिलाध्यक्ष मनीष कमल की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में मुख्य कोऑर्डिनेटर विक्रम सिंह जाटव, विमल वर्मा तथा मुख्य मंडल प्रभारी हेमेंद्र सिंह मौजूद रहे।
प्रताप सिंह बघेल ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव जनसंपर्क कर पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने बसपा सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया। वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया। कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की अपील की गई। प्रत्याशी की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने नीरज रावत का स्वागत किया।