{"_id":"69cbf066fd605318080138f9","slug":"neemdanda-headmaster-dies-a-day-before-retirement-agra-news-c-421-1-sagr1004-4733-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले नीमडांडा के प्रधानाध्यापक का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले नीमडांडा के प्रधानाध्यापक का निधन
सेवानिवृत्त होने से एक दिन पहले थमी शिक्षक की सांसे- वीरेन्द्र सिंह का फाइल फोटो
Link Copied
बाह। जूनियर हाईस्कूल नीमडांडा के इंचार्ज प्रधानाध्यापक नरहोलीपुरा निवासी वीरेंद्र सिंह का सोमवार को सेवानिवृत्त होने से ठीक एक दिन पहले निधन हो गया। वे बीते कई महीनों से किडनी और लिवर की बीमारी से पीड़ित थे।
विज्ञापन
उनके भाई लायक सिंह ने बताया कि वीरेंद्र सिंह 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे थे। रविवार देर रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी, जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए आगरा ले गए। 30 मार्च को आगरा के अस्पताल में शाम 4 बजे के करीब उनकी सांसें थम गईं। शव घर पहुंचने पर परिवार में मातम छा गया। गमगीन माहौल में बटेश्वर के मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि छोटे बेटे धर्मेंद्र ने दी। वीरेंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी मार्गश्री और दो बेटे विनोद कुमार व धर्मेंद्र को छोड़ गए हैं। शिक्षकों में लोकप्रिय वीरेंद्र सिंह के निधन पर शिक्षक श्रीकृष्ण चौरसिया, मान सिंह, शिवचरन बंसल, बनवारी लाल, रामशंकर दिनकर, मलखान सिंह, सत्यप्रकाश और सुनील कुमार आदि ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।