{"_id":"69cbf05c21bc50a2470d1535","slug":"neemdanda-headmaster-dies-a-day-before-retirement-agra-news-c-421-1-sagr1004-4703-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: घरेलू विवाद में भिड़ी महिलाएं, शांतिभंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: घरेलू विवाद में भिड़ी महिलाएं, शांतिभंग में चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाह। कस्बे के गांव बिक्रमपुर में मंगलवार को घरेलू विवाद हिंसक हो गया। महिलाओं के झगड़े में रिश्तेदारों के शामिल होने से स्थिति बिगड़ गई।
गांव निवासी इंद्रवती और प्रीति में किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद उनमें हाथापाई और मारपीट शुरू हो गई। उन्होंने अपने मायके से भाइयों को बुला लिया। प्रीति के पक्ष में महुआशाला खेड़ा राठौर से जगमोहन और इंद्रवती के पक्ष में मटसेना फिरोजाबाद से देवेश कुमार आए। बहनों का पक्ष लेने पर ये भी आपस में भिड़ गए।
झगड़े की सूचना पर बाह पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के समझाने के बावजूद वे झगड़ा करते रहे, जिसके बाद पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि घरेलू विवाद में भिड़े इन चारों लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। उन्हें दोबारा झगड़ा न करने की चेतावनी भी दी गई।