{"_id":"1e1f24fde9ffeca57e3b4e2b159b4fd8","slug":"need-compansation-like-dadri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजा : दादरी जैसी दिलदारी यहां क्यों नहीं दिखा रही सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा : दादरी जैसी दिलदारी यहां क्यों नहीं दिखा रही सरकार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Sun, 28 Feb 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विहिप नेता अरुण माहौर हत्याकांड के विरोध में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के साथ-साथ भाजपा ने भी सपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने विहिप नेता के परिवार को मुआवजा देने सरकार से दादरी प्रकरण की तरह ही दिलदारी दिखाने की मांग की है। इससे कम पर वह मानने वाली नहीं है। शोकसभा के जरिए शक्ति प्रदर्शन की तैयारी तो है ही, भाजपा ने मांगें पूरी न होने पर जिलाधिकारी आवास घेरने की चेतावनी दी है।
शनिवार को जयपुर हाउस स्थित भाजपा कार्यालय पर केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया ने मीडिया को बताया कि रविवार दोपहर दो बजे से जयपुर हाउस स्थित रामलीला पार्क में शोकसभा होगी। इसमें हजारों लोगों के शामिल होने का उन्होंने अनुमान जताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों दादरी में अखलाक की मौत के बाद उसके परिजनों को जिस तरह मुआवजा और सुविधाएं दी थीं, अरुण के परिजन भी उतने के ही हकदार हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा यह हक उनके परिजनों को दिलाकर रहेगी। कठेरिया ने प्रशासन के समक्ष तीन मांगें रखी हैं। पहली, मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा (15 लाख मिल चुका है, 35 लाख रुपये और), परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और एक घर। इसके अलावा हत्यारोपियों पर रासुका लगाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी और एसएसपी शोकसभा स्थल पर आकर इन मांगों के संबंध में कोई फैसला नहीं सुनाते तो हजारों कार्यकर्ता शोकसभा के बाद डीएम आवास की ओर कूच करेंगे। वहीं, जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। सरकार की उपेक्षा पर भाजपा शोकसभा के दौरान कोई ठोस निर्णय भी ले सकती है। प्रेसवार्ता विधायक योगेंद्र उपाध्याय व जगन प्रसाद गर्ग, ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महानगर अध्यक्ष अशोक राना, महानगर अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद दुबे गामा आदि मौजूद थे।
शोकसभा का बदला स्थान
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत यह शोकसभा सरस्वती शिशु मंदिर, सुभाष पार्क में होनी थी। मगर, रविवार सुबह आरएसएस के ब्रजप्रांत कार्यालय माधव भवन पर हुई बैठक में स्थान बदल दिया गया। इस बैठक में भाजपा और संघ के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। हालांकि सूत्रों के अनुसार, शोकसभा का स्थान पुलिस-प्रशासन अधिकारियों से हुई बातचीत के बाद बदला गया है। इससे कुछ कार्यकर्ताओं में रोष भी है।
विज्ञापन
कठेरिया-बाबूलाल साथ-साथ
एक-दूसरे के विरोधी माने जाने वाले केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया और सांसद बाबूलाल लंबे समय बाद साथ दिखाई दिए। शनिवार को बाबूलाल भाजपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता खत्म होने के बाद पहुंचे। वह जैसे ही कठेरिया के पास जाकर बैठे सबकी नजरें उन पर टिक गईं। दोनों को लेकर कार्यकर्ता काफी देर तक चर्चा करते रहे। हालांकि इतने पास होते हुए भी दोनों के बीच बातचीत नहीं हुई।
स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम आज
शोकसभा से पहले रामलीला पार्क, जयपुर हाउस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एकत्रीकरण कार्यक्रम होगा। रविवार सुबह सात बजे से दस बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम में बस्ती प्रमुख, उपबस्ती प्रमुख तथा इनके सहप्रमुख भाग लेंगे। इसमें लगभग 1200 स्वयंसेवक भाग लेंगे। योग, व्यायाम, खेलकूद, समसामयिक विषयों पर वार्ता आदि कार्यक्रम होंगे। इसमें संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख सुरेश मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।