{"_id":"6ae8cb6b0db1130a9808d53d","slug":"ncc-cadets-were-given-training-in-firing-and-guard-of-honour-at-the-catc-camp-agra-news-c-421-1-ssd1002-20738-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सीएटीसी कैंप में एनसीसी कैडेटों को दिया गया फायरिंग एवं गार्ड ऑफ ऑनर का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सीएटीसी कैंप में एनसीसी कैडेटों को दिया गया फायरिंग एवं गार्ड ऑफ ऑनर का प्रशिक्षण
विज्ञापन
सी ए टी सी कैंप में एनसीसी कैडेटों को दिया गया फायरिंग एवं गार्ड ऑफ ऑनर का प्रशिक्षण
शमसाबाद। जीआर कॉस्मिक विद्यालय में 28 अक्तूबर से 6 नवंबर तक आयोजित सीएटीसी 17 एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में सोमवार को कैडेटों को फायरिंग प्रशिक्षण एवं गार्ड ऑफ ऑनर का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कैडेटों में अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता, नेतृत्व क्षमता तथा सैन्य गतिविधियों के प्रति समझ विकसित करना था।
यह प्रशिक्षण कैंप कमान अधिकारी कर्नल आशुतोष मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान कैडेटों को फायरिंग प्रशिक्षण के अंतर्गत सुरक्षा नियमों, हथियारों के प्रति सावधानी तथा प्रशिक्षकों के दिशा-निर्देशों का पालन करने की जानकारी दी गई। वहीं गार्ड ऑफ ऑनर प्रशिक्षण के माध्यम से कैडेटों को सैन्य परंपराओं, अनुशासन, एकरूपता, सावधान एवं विश्राम की स्थिति तथा सलामी देने की प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया। शिविर के प्रशिक्षण एवं संचालन में सूबेदार मेजर निर्मल सिंह एवं ट्रेनिंग जेसीओ हरेराम यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान लेफ्टिनेंट मनोज कुमार, लेफ्टिनेंट मेहंदी हसन, सेकंड ऑफिसर दीक्षा निगम, सेकंड ऑफिसर लखन सिंह, सीटीओ बृजमोहन शर्मा, सीटीओ भूपेंद्र सिंह, सीटीओ नरेश गोसाईं एवं सीटीओ हरेंद्र कुमार सहित अनेक अधिकारी तथा एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।
-- --
अनुशासित, जिम्मेदार, आत्मनिर्भर एवं समर्पित नागरिक बनाना उद्देश्य
कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य केवल सैन्य प्रशिक्षण देना ही नहीं, बल्कि युवाओं को अनुशासित, जिम्मेदार, आत्मनिर्भर एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित नागरिक बनाना भी है। फायरिंग एवं गार्ड ऑफ ऑनर का यह प्रशिक्षण कैडेटों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
विज्ञापन
कैडेटों को दिए अपने संबोधन में
एनसीसी प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और देशसेवा की भावना विकसित करना है। उन्होंने कैडेटों को प्रशिक्षण के प्रत्येक पहलू को गंभीरता एवं पूर्ण समर्पण के साथ सीखने के लिए प्रेरित किया।
- कर्नल आशुतोष मिश्रा, कैंप कमान अधिकारी