फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Naya Savera program will make children of secondary schools cultured

Agra News: नया सवेरा कार्यक्रम से माध्यमिक स्कूलों के बच्चे बनेंगे संस्कारवान

Mon, 08 May 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 08 May 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Naya Savera program will make children of secondary schools cultured
मैनपुरी। जिले के माध्यमिक स्कूलों में छात्र-छात्राओं को संस्कारवान बनाने के लिए नई पहल शुरू की गई है। नया सवेरा कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को अपडेट रखने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए प्रतिदिन स्कूलों में प्रार्थना सभा में प्रेरणादायक संस्मरण के साथ उनको भविष्य में क्या करना है इसके लिए प्रेरित किया जाएगा। जिले के माध्यमिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ ही भविष्य में अपडेट रखा जाए इसके लिए एक नई पहले नया सवेरा कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को संस्कारवान एवं रोजगार उन्मुख बनाने के लिए कॉलेजों में प्रेरणादायक कार्यक्रम का प्रारुप तैयार कराया जाएगा। प्रथम चरण में यह कार्यक्रम राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में संचालित होगा। यहां प्रतिदिन प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं को संस्कारवान बनाने के लिए प्रेरणादाय संस्मरण सुनाए जाएंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं को प्रार्थना सभा में प्रेरणादायक संस्मरण के साथ उनको भविष्य में क्या करना है इसके लिए प्रेरित किया जाएगा। शिक्षा विभाग के अधिकारी गुणवतापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगिता के इस दौर में कैसे सफल हों इसके लिए प्रयास करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक और उनके सहयोगी अधिकारी प्रात: कालीन सभा में बच्चों से प्रेरणादायक संवाद करेंगे। उन्हें कैसे अपना भविष्य उज्ज्वल बनाना है, इस संबंध में प्रेरणादायक टिप्स देंगे। वे अपने अनुभवों को बच्चों के साथ साझा करेंगे।
विज्ञापन


शिक्षाविदों और पूर्व छात्रों को बुलाकर दिलाए जाएंगे टिप्स
सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कॉलजों से पढ़कर निकले पूर्व छात्र जो वर्तमान में चिकित्सक, व्यवसाई, जज और वकील हैं उन्हें बुलाकर बच्चों के सामने अपने संस्मरण सुनाएंगे। जो बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत होंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को अपने अग्रजों से प्रेरणा लेना है। इससे वह अपने भविष्य को बेहतर बना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जिलेे के राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में नए सत्र में नया सवेरा कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। इससे बच्चों का उत्साहवर्धन होगा और उनके सवालों का जवाब भी मिल जाएगा। प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कार्यक्रम की सफल बनाने के लिए पूरा सहयोग प्रदान करें।
मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed