फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   navratri puja vidhi shubh muhurat in hindi 2019 agra news

नवरात्र में बरसेगी मां की कृपा, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि-अमृत योग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Sun, 29 Sep 2019 09:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 29 Sep 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
navratri puja vidhi shubh muhurat in hindi 2019 agra news
navratri 2019 - फोटो : अमर उजाला
शारदीय नवरात्र का रविवार से शुभारंभ हो गया है। इस बार सभी तिथियां पूर्ण हैं। यानि नवरात्र नौ दिन के होंगे। माता रानी की कृपा बरसेगी, क्योंकि सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्ध और रवि योग बन रहा है। इन योगों के एक साथ बनने से शुभता, सुख समृद्धि, यश वैभव एवं शक्ति की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन


सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं सर्वार्थ सिद्धि योग में 

आचार्य डॉ. हरिगोपाल शर्मा ने बताया कि सर्वार्थ सिद्धि योग में सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। अमृत और रवि योग से शक्ति और ऊर्जा मिलती है। शारदीय नवरात्र में मां की कृपा बरसेगी, देश को नई शक्ति और नई ऊर्जा मिलेगी।
विज्ञापन


शुभ मुहूर्त : सूर्योदय से दोपहर 12 बजे तक
(कलश, चौकी स्थापना आदि के लिए)

पूजा विधि

माता की चौकी
विधि : पूर्व या उत्तर दिशा में स्थापना करें, लाल या पीला वस्त्र बिछाएं।
मान्यता: प्रतिमा या तस्वीर की स्थापना होती है, ऐसे माता को आमंत्रित किया जाता है।

कलश स्थापना
विधि : कलश में सिक्का, चावल, चंदन डालें, नारियल से ढक दें।
मान्यता: कलश शुभता का प्रतीक है, इससे समृद्धि आती है।

जौं की बुवाई
विधि : मिट्टी से भरे पात्र में जौं डाल दें, पानी दें।
मान्यता: संपति वृद्धि के लिए बोए जाते हैं, जौं धन आने का सूचक भी है।

हवन
विधि : आम की लकड़ी जलाएं, घी, गुग्गल इत्यादि डालें, लौंग का जोड़ा चढ़ाएं।
मान्यता: वृद्धि हवन/ यज्ञ की आहुति माध्यम होती है मां तक प्रार्थना पहुंचाने का

नवरात्र में यह करें

ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय के अनुसार 
1. नवरात्र में पीले और लाल वस्त्र पहनने चाहिए। काले वस्त्रों से बचना चाहिए।
2. दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती एवं यज्ञ के द्वारा मां की उपासना करनी चाहिए।
3. घर में वातावरण शुद्ध रहना चाहिए, तन और मन पवित्र रखने चाहिए।
4. घर में कलह न हो,  खान पान में मदिरा आदि तामसिक चीजों का सेवन न करें।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed