फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Navratri Mahotsav Will Not Celebrated in Kaila Devi Mandir

राज-राजेश्वरी कैला देवी मंदिर पर नहीं मनेगा नवरात्र महोत्सव, भक्तों के लिए मंदिर के पट बंद

Fri, 20 Mar 2020 12:48 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 20 Mar 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Navratri Mahotsav Will Not Celebrated in Kaila Devi Mandir
राजराजेश्वरी कैला देवी भवन
जिले में कोरोना का एक भी मरीज भले ही न मिला हो लेकिन प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। 25 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र के दिनों में इस बार राज राजेश्वरी कैलादेवी मंदिर समिति द्वारा नवरात्र महोत्सव का आयोजन नहीं किया जाएगा। मंदिर का मुख्य गेट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया जाएगा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
विज्ञापन

  
श्री राजराजेश्वरी कैलादेवी मंदिर समिति के मंत्री नरेंद्र शर्मा ने बताया है कि बुधवार को बैठक का आयोजन विपिन अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। कोरोना वायरस के कारण राज्य व केंद्र सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत यह निर्णय लिया गया कि मंदिर परिसर में नवरात्र महोत्सव 25 मार्च से दो अप्रैल तक नहीं मनाया जाएगा।
विज्ञापन


इन दिनों में मंदिर का मुख्य द्वार पूरी तरह से बंद रहेगा। श्रद्धालुओ से अनुरोध है कि वो मंगला दर्शन, श्रृंगार दर्शन, भोग दर्शन एवं शायन आरती के साथ मां के दर्शन के लिए मंदिर न आएं। इसके साथ ही नेजा चढ़ाने पर भी पूरी तरह से रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूल बंगला, भोग प्रसादी, भंडारा, छप्पन भोग व जागरण आदि कार्यक्रम भी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। जो भक्त मां की पोशाक लिखवा चुके है, उनकी पोशाक मंदिर के मुख्य गेट पर ही ले ली जाएगी। किसी भी व्यक्ति को मंदिर परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

नवरात्र पर जुटती है हजारों लोगों की भीड़ 
राज राजेश्वरी कैलादेवी मंदिर जिले का मुख्य मंदिर है। चैत्र नवरात्र पर यहां नौ दिन तक बडा मेला लगता है। जिले के गांव-गांव से हजारों की संख्या में भक्तजन आते हैं। मंगला दर्शन के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती है। इस बार यह भीड़ नहीं जुटेगी। 

नवरात्रि के दिनों में मंदिरों के बंद रहने की सूचनाएं मिलने के कारण ग्रामीण अंचल से नेजा सजाने की सामिग्री को ही ख्ररीदने के लिए आने वालों की संख्या घट गई है। मैने भी सूरत एवं दिल्ली से मॉल मंगाने के आर्डर रद्द कर दिए हैं। जब बिक्री ही नहीं होगी तो सामान मंगाने से क्या फायदा। महेंद्र कुमार जैन गोटे वाले सदर बाजार फिरोजाबाद। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed