फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Navratri 2019 maa shailputri puja vidhi in hindi 2019

शारदीय नवरात्र 2019: पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा, इस मंत्र के जाप से करें प्रसन्न

Sun, 29 Sep 2019 02:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 29 Sep 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
Navratri 2019 maa shailputri puja vidhi in hindi 2019
मां शैलपुत्री - फोटो : navratri 2019
शारदीय नवरात्र का आज से शुभारंभ हो गया है। आज से नौ दिन तक मां शक्ति के स्वरूपों की आराधना की जाएगी। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होगी। अश्व पर सवार होकर देवी आएंगी। आगरा के देवी मंदिरों में मैया की जय-जयकार गूंज रही है। 
विज्ञापन


पंडित डॉ. हरीकिशन पाराशर ने बताया कि 11:45 से 12:30 बजे तक देवी माता को विराजमान करने के साथ कलश की स्थापना होगी। स्थापना के लिए घरों में साफ-सफाई की गई। मंदिरों में भी मैया का दरबार भव्य तरीके से सजाया गया है।  
विज्ञापन


मंदिरों के बाहर पूजन सामग्री की दुकानें सज गईं। गली-मोहल्लों में देवी की प्रतिमा विराजमान करने की तैयारी की गई। शनिवार को पूरे दिन पूजन सामग्री की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ रही। पूरे दिन श्रद्धालु पूजन की तैयारियों में लगे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मंत्र का जाप करें 

या देवी सर्वभूतेषु शैलपुत्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम:।

यह खरीदी गई सामग्री 

देवी की प्रतिमा के साथ, दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती आदि पुस्तकों के साथ चुनरी, पोशाक, पूजन सामग्री, नारियल, शृंगार और पूजन सामग्री की खरीदारी की गई। खंदारी, न्यू आगरा, राजा की मंडी आदि बाजारों में फड़ पर पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं।

ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय ने बताया कि नवरात्र के नौ दिनों तक पीले, लाल, हरे शुभ रंगों के वस्त्र धारण करने चाहिए। काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती एवं यज्ञ के माध्यम से मां की उपासना करें। 

यहां हो चुकी है तैयारी

नवरात्र के पहले दिन राजामंडी रेलवे स्टेशन के पास स्थित चामुंडा देवी मंदिर, सुभाष पार्क स्थित वैष्णो देवी मंदिर, जीवनी मंडी के पास मां कैला देवी मंदिर, हाथी घाट स्थित श्री नव दुर्गा कमच्छा देवी मंदिर और पथवारी स्थित पथवारी देवी मंदिरों में पूरी तैयारी हो चुकी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed