फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Navratra

नवरात्र में 52 घरों में गूंजी कन्याओं की किलकारी

Sat, 24 Oct 2020 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Navratra
मैनपुरी। नवरात्र में 52 घरों में कन्याओं की किलकारी गूंजी। सौ शैया अस्पताल में बीते नौ दिनों में जन्मी बेटियों के परिजन उन्हें माता का ही आशीर्वाद मान ही रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को दुर्गा नवमी के दिन सौ शैया अस्पताल में गांव रामपुर निवासी सोनी देवी पत्नी कुलदीप कुमार ने बेटी को जन्म दिया। कुलदीप और उसका पूरा परिवार बेटी को मांग दुर्गा आशीर्वाद मानकर प्रसन्न है। सोनी से जब इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि बेटे भाग्य से मिलते हैं, लेकिन बेटियां सौभाग्य से मिलती हैं। ऐसे ही कुछ विचार झंडाहार निवासी सुनीता पत्नी पवन कुमार के भी थे। वे भी बेटी के जन्म से खुश हैं। नवरात्र में सौ शैया अस्पताल में जन्मी कुल बेटियों की अगर बात करें तो ये संख्या 52 हैं। वहीं शनिवार को पांच बेटियों का जन्म हुआ।
विज्ञापन

बेटी को देंगे आदिशक्ति का नाम
नवरात्र में जन्म लेने वाली बेटियों को कुछ माता-पिता आदिशक्ति मां दुर्गा का नाम देंगे। शाहजहांपुर निवासी धर्मेंद्र और उनकी पत्नी शिल्पी कहती हैं कि वे अपनी बेटी का नाम दुर्गा रखेंगी। वह नवरात्र में माता की विशेष कृपा से जन्मी है। इसलिए यही उसके लिए सबसे उपयुक्त नाम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed