{"_id":"5de660e18ebc3e5504064a9b","slug":"navodaya-girl-sexual-abused-before-death-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: नवोदय की छात्रा से हुआ था दुष्कर्म, अब डीएनए रिपोर्ट से खुलेगा 'मौत का राज'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: नवोदय की छात्रा से हुआ था दुष्कर्म, अब डीएनए रिपोर्ट से खुलेगा 'मौत का राज'
Wed, 04 Dec 2019 12:01 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के भोगांव स्थित नवोदय विद्यालय में छात्रा की कथित हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। स्लाइड रिपोर्ट में इसकी पुष्टि होने के बाद अब पुलिस टीमें दुष्कर्म करने वाले की तलाश में जुटी हैं।
विद्यालय के तीन छात्र और एक शिक्षक को पुलिस ने चिह्नित भी किया है। इसीलिए पुलिस इन चारों के डीएनए की जांच करा रही है। परिजन शुरू से ही दुष्कर्म की संभावना जता रहे हैं।
पिता ने भोगांव थाने में दर्ज रिपोर्ट में दुष्कर्म की संभावना जताई है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने भी दुष्कर्म की ओर इशारा किया था। रिपोर्ट में छात्रा के प्राइवेट पार्ट में खून का थक्का जमा होने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
अब डीएनए रिपोर्ट पर सबकी निगाहें टिकी हुईं हैं। पुलिस का मानना है कि डीएनए रिपोर्ट आने के बाद छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी सबके सामने होगा। दुष्कर्म की गुत्थी सलझते ही मौत का कारण भी स्पष्ट हो जाएगा।

एसआईटी ने दर्ज किए कई लोगों के बयान
नवोदय विद्यालय में जांच करती एसआईटी
- फोटो : अमर उजाला
शासन की सख्ती के बाद छात्रा की मौत के मामले की जांच कर रही एसआईटी किसी भी तरह की लापरवाही बरतना नहीं चाहती। जल्द से जल्द परिणाम सामने लाने के लिए किसी भी पहलू को नजरंदाज नहीं कर रही है।
इसी के तहत मंगलवार दोपहर बाद एसआईटी फिर नवोदय विद्यालय पहुंची। एसआईटी के अध्यक्ष आईजी कानपुर रेंज मोहित अग्रवाल, एसपी अजय कुमार पांडेय, सीओ एसटीएफ श्यामकांत सिंह ने कई लोगों के बयान दर्ज किए।
पोस्टमार्टम करने वाले पैनल में शामिल डॉक्टरों और सीएमओ को ट्रांजिस्ट हॉस्टल में बुलाया गया। यहां सभी बारी-बारी से पूछताछ की गई। डॉक्टरों ने बताया कि उन्होंने पोस्टमार्टम में कोई तथ्य नहीं छोड़ा है। चिकित्सक आनंद किशोर, पवन राजपूत और डाक्टर निशिता से पूछताछ के बाद उनके बयान भी दर्ज किए गए।
पंचनामा के गवाह सुशील पांडेय, आशीष पांडेय, श्याम पांडेय, विजय मिश्रा और आशुतोष पाठक को भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। आशुतोष किसी कार्य की वजह से नहीं आ सके। वहीं काफी देर इंतजार करने के बाद पंचनामा के किसी भी गवाह के बयान दर्ज नहीं हो सके। उन्हें बुधवार को आने के लिए कह दिया गया।

यह है पूरा मामला
भोगांव के नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में बने पूजा घर में 16 सितंबर की सुबह छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला था। विद्यालय प्रशासन के साथ ही जिला और पुलिस प्रशासन मामले को आत्महत्या बता रहा था, लेकिन परिजन इसे हत्या बता रहे हैं।
परिजनों ने सीबीआई जांच के लिए धरना दिया। मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने विद्यालय की प्रधानाचार्या, वार्डन, एक छात्र व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। परिजनों ने दुष्कर्म की भी संभावना जताई थी।