फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Navodaya case: Testimony postponed due to doctor not coming, fixed for 17th

नवोदय कांड: चिकित्सक के नहीं आने से टली गवाही, 17 तारीख की गई तय

Wed, 07 Aug 2024 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 07 Aug 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Navodaya case: Testimony postponed due to doctor not coming, fixed for 17th
मैनपुरी। जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रा की मौत के मामले में गवाह के नहीं आने से बुधवार को गवाही नहीं हो सकी। अब चिकित्सक की 17 अगस्त को स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट के न्यायालय में गवाही होगी। गवाही कराने के लिए नोटिस भेजा गया है। छात्रा के माता-पिता सहित सात गवाहों की मुकदमे में गवाही पूर्ण हो चुकी है।
विज्ञापन


आगरा रोड निवासी एक बालिका जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा थी। उसकी 16 सितंबर 2019 को मौत हो गई थी। छात्रा के पिता ने दुष्कर्म करने के बाद छात्रा की हत्या करने की रिपोर्ट थाना भोगांव में लिखाई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई थी। छात्रा के गले तथा शरीर पर चोटों के निशान मिले थे। वर्तमान में रिपोर्ट की विवेचना एसआईटी द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन


मुकदमे की सुनवाई स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट के न्यायालय में चल रही है। छात्रा के माता-पिता सहित सात गवाहों के बयान कोर्ट में दर्ज हो चुके हैं। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक की गवाही कराने के लिए 17 अगस्त की तारीख तय की गई है। गवाही कराने के लिए स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट जितेंद्र मिश्रा द्वारा चिकित्सक को न्यायालय से नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पांच साल में भी जांच नहीं हुई पूरी

छात्रा की मौत के बाद सबसे पहले थाना भोगांव पुलिस ने जांच की। बाद में शासन ने एसआईटी टीम का गठन किया। एसआईटी जब खुलासा नहीं कर सकी तो छात्रा के पिता ने उच्च न्यायालय की शरण ली। उच्च न्यायालय के आदेश पर दूसरी एसआईटी का गठन किया गया। पांच साल बीतने के बाद भी छात्रा की मौत की जांच एसआईटी द्वारा अभी तक पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed