फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   navoday school

नवोदय छात्रा मामले में हो सीबीआई जांच

Wed, 11 Dec 2019 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
navoday school
मैनपुरी। जवाहर नवोदय की छात्रा की मौत के मामले में सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए। छात्रा के परिवारीजनों की संतुष्टि होना बहुत जरूरी है। अगर सीबीआई जांच नहीं होती है तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। यह बातें मथुरा के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहीं।
विज्ञापन

बुधवार को कांग्रेस ने महिला सुरक्षा को लेकर कलक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में धरना दिया। पूर्व विधायक ने कहा जवाहर नवोदय की छात्रा की मौत के मामले में आखिर सीबीआई जांच क्यों नहीं कराई जा रही है। प्रदेश सरकार और जिले के अधिकारी किसको बचाना चाह रहे हैं। किसी भी जांच से छात्रा के परिवार वालों को दूर क्यों रखा जा रहा है। अगर सीबीआई जांच नहीं होती है तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव योगेश दीक्षित ने कहा प्रदेश में महिला संबंधी अपराध बढ़ रहे हैं। महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। सरकार का अपराधियों पर कोई अंकुश नहीं है। प्रदेश सचिव कनिष्क पांडेय ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री के सुरक्षा संबंधी सारे दावे खोखले साबित हो रहे हैं। युवतियों और बालिकाओं के साथ दुष्कर्म की वारदातें हो रही हैं। अपराधी दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या तक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। जाति और धर्म देखकर कार्रवाई की जा रही है। सबका साथ सबका विकास का दावा पूरी तरह झूठा साबित हुआ है। धरने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नागरिक संशोधन बिल की प्रतियां जलाईं। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड़, प्रकाश प्रधान, गोपाल कुलश्रेष्ठ, कैलाश उपाध्याय, मनोज चतुर्वेदी, शद पचौरी, कामिनी, कुसुमा बेगम, मुन्नी बेगम, शशीप्रभा, गीतादेवी, सुमन कुमारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed