फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   naveen galla mandi

मंडी के आढ़तियों ने किया दुकानें तोड़ने का विरोध

Sat, 22 Feb 2020 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
naveen galla mandi
22एमएनपी-41-मंडी में आयोजित बैठक में आढ़तियों को संबोधित करते आढ़ती संघ के अध्यक्ष उपदेश यादव - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नवीन मंडी में शनिवार को हुई फूडग्रेन कमीशन एजेंट एसोसिएशन की बैठक में आढ़तियों ने दुकानें तोड़ने का विरोध किया। उन्होंने एकजुट होकर मंडी में प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई को रोकने की मांग की। आढ़तियों ने कहा कि जब तक प्रशासन नई दुकानें बनाकर उनका आवंटन नहीं करता है, तब तक कोई भी दुकान न तोड़ी जाए।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष उपदेश यादव ने कहा कि आढ़ती पक्की दुकानें न होने के चलते किसी तरह अपनी जीविका चला रहे हैं। मंडी प्रशासन इसे अवैध बताकर तोड़ रहा है। अगर कार्रवाई न रुकी तो आढ़ती भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि लगातार मंडी में बिजली और पानी जैसी अव्यवस्थाएं चली आ रही हैं। शहर में संचालित हो रही अवैध सब्जी मंडी पर भी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। आज तक इन पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। आढ़तियों ने कहा कि पक्की दुकानों का निर्माण न हो तब तक कोई दुकान न तोड़ी जाए। बैठक में अनूप मिश्रा, नसीर वारसी, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, बीनू बंसल, सियाराम यादव, रोहित चौहान, अहिवरन राजपूत, सतीश राजपूत आदि आढ़ती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed