{"_id":"5bf03cb0bdec22699e087e4e","slug":"nauka-vihar-mahotsav-organized-at-chandrodaya-temple-complex-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय नवमी पर परिक्रमा को उमड़े श्रद्धालु, चंद्रोदय मंदिर में हुआ नौका विहार महोत्सव का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय नवमी पर परिक्रमा को उमड़े श्रद्धालु, चंद्रोदय मंदिर में हुआ नौका विहार महोत्सव का आयोजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन
Updated Sat, 17 Nov 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
नौका विहार महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर परिसर में कार्तिक महोत्सव के अंतर्गत शनिवार की शाम नौका विहार महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में ठाकुर जी के श्री विग्रह को नोका में बैठाकर सरोवर में बिहार कराया गया। इस भव्य दर्शनों को देखकर श्रद्धालु भी हर्षित हो रहे थे।
अक्षय नवमी पर परिक्रमा को उमड़े श्रद्धालु
कार्तिक मास की अक्षय नवमी पर्व पर शनिवार को मथुरा-वृंदावन (जुगल जोड़ी) की परिक्रमा देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। इस पर्व पर संपूर्ण परिक्रमा मार्ग राधे-राधे और ठाकुर श्री बांके बिहारी की जय-जयकार से गुंजायमान हो उठा। सुबह से शुरू हुआ परिक्रमा देने का क्रम देर शाम तक रहा। परिक्रमा मार्ग में चीरघाट से केशीघाट के बीच जर्जर परिक्रमा मार्ग के कारण परिक्रमार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, कोतवाली पुलिस की लापरवाही के कारण परिक्रमा मार्ग में तिपहिया और चार पहिया वाहन भी दिखाई दिए। इससे परिक्रमार्थियों को परेशानी हुई।
परिक्रमाथियों को बांटा प्रसाद
अक्षय नवमी के अवसर पर परिक्रमा मार्ग में परिक्रमार्थियों के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में परिक्रमार्थियों ने प्रसाद ग्रहण किया। गिरिराज ग्रुप के चेयरमैन संदीप अरोड़ा, अजय मुंजाल, सौरभ कुलश्रेष्ठ, सुखदेव गोला, राधावल्लभ शर्मा और राजू सिंह उपस्थित थे।